होम / बिजनेस / नतीजों से खिला चेहरा अब निवेशकों पर ऐसे प्यार लुटाएगी ये सरकारी कंपनी

नतीजों से खिला चेहरा अब निवेशकों पर ऐसे प्यार लुटाएगी ये सरकारी कंपनी

सरकारी कंपनी गेल के शेयर भी आज तेज गति से दौड़ते नजर आए. मार्केट के साथ कंपनी के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के तिमाही नतीजे शानदार रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में अच्छा-खासा मुनाफा हुआ है. गेल का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट तिमाही आधार पर बढ़कर 2843 करोड़ रूपए रहा है. इसके साथ ही कंपनी की इनकम में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है. तिमाही नतीजों से खुश कंपनी डिविडेंड के रूप में अपने निवेशकों पर प्यार लुटाने जा रही है. GAIL ने 55 प्रतिशत डिविडेंड देने का ऐलान किया है. 

EBITDA में इजाफा
गेल की कंसोलिडेटेड इनकम बढ़कर 34254 करोड़ रुपए रही है, जो अनुमान से थोड़ा कम है. अनुमान जताया जा रहा था कि कंपनी की कंसोलिडेटेड आय का 35070 करोड़ रुपए रह सकती है. वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में गेल का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट तिमाही आधार पर बढ़कर 2843 करोड़ रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 2405 करोड़ रुपए था. वहीं, GAIL का EBITDA तिमाही आधार पर बढ़कर 3822 करोड़ रुपए. पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 3492 करोड़ रहा था. इसी तरह, EBITDA मार्जिन वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में 11.2% रहा है, जो पिछली तिमाही के 11% से ज्यादा है.

ये भी पढ़ें - Bharat Petroleum ने कमाया अब तक का सबसे अधिक प्रॉफिट, क्या है पूरा मामला?

शेयरों ने भी लगाई छलांग
गेल (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि तिमाही के दौरान कंपनी के सभी प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में भौतिक प्रदर्शन में सुधार हुआ है. उधर, इस सरकारी कंपनी के शेयरों में भी शानदार तेजी देखने को मिली. 4.29% की बढ़त के साथ कंपनी के शेयर 172.50 रुपए पर बंद हुए. बीते 5 कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों में 4.45% और छह महीनों में 44.84% का उछाल देखने को मिला है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 174.70 रुपए है. शानदार तिमाही नतीजों का कल कंपनी के स्टॉक पर क्या असर रहता है, ये देखने वाली बात होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

8 hours ago