होम / बिजनेस / Happy Birthday: देश की आर्थिक सेहत मजबूत कर रहे PM Modi खुद कितने हैं धनवान?
Happy Birthday: देश की आर्थिक सेहत मजबूत कर रहे PM Modi खुद कितने हैं धनवान?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश में जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. भाजपा आज से सेवा पखवाड़ा शुरू कर रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर भाजपा नेताओं ने की कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं. अपने अब तक के कार्यकाल में PM मोदी कई ऐतिहासिक निर्णय ले चुके हैं. PM मोदी देश और देशवासियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के मिशन में जुटे हुए हैं. चलिए जानते हैं कि PM मोदी ने कहां, कितना निवेश किया है और उन्हें कितनी सैलरी मिलती है.
इतनी है PM की सैलरी
पहले बात करते हैं PM मोदी की सैलरी की. एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रति माह 1.66 लाख रुपए बतौर सैलरी मिलते हैं. इसमें 45,000 रुपए संसदीय भत्ता, 3000 रुपए व्यय भत्ता, 2000 रुपए दैनिक भत्ता और 50,000 रुपए का मूल वेतन शामिल है. PM के रूप में मोदी को कई सुविधाएं मिलती हैं. एयर इंडिया वन उनका निजी और विशेष विमान है. जब PM दूसरे देशों का दौरा करते हैं, तो अक्सर इसी विमान से यात्रा करते हैं. वायु सेना द्वारा संचालित एयर इंडिया वन विमानों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है.
FD को देते हैं तवज्जो
अब जानते हैं कि PM ने कहां निवेश किया हुआ है. लोकसभा चुनाव के समय दाखिल हलफनामे में PM ने बताया था कि वह निवेश के लिए फिक्स डिपॉजिट (FD) और पोस्ट ऑफिस स्कीम पर भरोसा करते हैं. मोदी के पास 3.02 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 52,920 रुपए नकद हैं. हालांकि, उनके पास न तो जमीन है, न घर और न ही कोई कार. चुनावी हलफनामे के अनुसार, पीएम मोदी की टैक्स योग्य आय 2018-19 में 11 लाख रुपए से दोगुनी होकर 2022-23 में 23.5 लाख रुपए हो गई थी. मोदी की भारतीय स्टेट बैंक में 2.85 करोड़ रुपए की फिक्स डिपोजिट रिसीट (FDR) है.
इस स्कीम में भी निवेश
पीएम मोदी ने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) में भी 9.12 लाख रुपए का निवेश किया हुआ है. एफडी और एनएससी में मोदी का कुल निवेश करीब 3 करोड़ रुपए है. बता दें कि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट सरकार के जरिए चलाई जाने वाली निवेश योजना है, जिसकी सुविधा पोस्ट ऑफिस के जरिए मिलती है.
टैग्स