✕

होम / बिजनेस / अब 9 कैरेट गोल्ड पर भी अनिवार्य हुई हॉलमार्किंग, BIS ने बदले मानक

अब 9 कैरेट गोल्ड पर भी अनिवार्य हुई हॉलमार्किंग, BIS ने बदले मानक

9 कैरेट सोने की हॉलमार्किंग अनिवार्य होने से उपभोक्ताओं को बेहतर पारदर्शिता मिलेगी और कम लागत में विश्वसनीय गहनों तक पहुंच आसान होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने एक अहम फैसला लेते हुए 9 कैरेट सोने को भी अनिवार्य हॉलमार्किंग की श्रेणी में शामिल कर लिया है. यह नया नियम इसी जुलाई से लागू कर दिया गया है. अब तक केवल 14 कैरेट या उससे ऊपर के गहनों पर ही हॉलमार्क अनिवार्य था, लेकिन अब कम शुद्धता वाले, सस्ते गहनों की खरीद भी पारदर्शी और सुरक्षित हो सकेगी.

क्या है हॉलमार्किंग और क्यों जरूरी है?

हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता की आधिकारिक पुष्टि होती है, जिसे BIS अधिनियम 2016 के तहत किया जाता है. यह सुनिश्चित करता है कि गहनों में कीमती धातु की वास्तविक मात्रा क्या है. नए नियम के तहत अब 9 कैरेट यानी 375 PPT (पार्ट्स पर थाउजेंड) वाले गहनों पर भी हॉलमार्क होना अनिवार्य होगा.

नए नियमों का पालन जरूरी

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. पोस्ट के अनुसार, देशभर के सभी ज्वैलर्स और हॉलमार्किंग केंद्रों को अब इस नए नियम का पालन करना होगा. पहले 9 कैरेट सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग जरूरी नहीं थी, जिससे ग्राहकों को उसकी शुद्धता की गारंटी नहीं मिलती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

ग्राहकों के लिए क्यों है ये फायदेमंद?

विशेषज्ञों के अनुसार यह फैसला ग्राहकों के लिए बेहद लाभकारी है. 9 कैरेट सोने से बने गहने न सिर्फ किफायती होते हैं, बल्कि इनमें स्टाइल और डिजाइन की व्यापक संभावनाएं भी होती हैं. खासकर तब जब सोने की कीमतें ऊंचाई पर हों, यह विकल्प लोगों को बेहतर डिज़ाइन में सस्ते गहने उपलब्ध कराता है. इसके साथ ही इस कदम से निर्यात बढ़ने की भी संभावना जताई गई है.

कहां लागू नहीं होगा यह नियम?

यह नियम सोने की घड़ियों और पेनों पर लागू नहीं होगा. साथ ही, BIS ने यह भी स्पष्ट किया है कि 24 कैरेट सोने से बने सिक्के, जो सरकारी टकसाल या अधिकृत रिफाइनरी द्वारा बनाए गए हों और जिनका चलन में कोई मुद्रा मूल्य न हो, उन्हें भी विशेष श्रेणी में रखा गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

8 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.