✕

होम / बिजनेस / अब नहीं बिकेगी Haldiram's, प्रमोटर फैमिली ने आखिर क्यों बदला मन?

अब नहीं बिकेगी Haldiram's, प्रमोटर फैमिली ने आखिर क्यों बदला मन?

हल्दीराम के स्नैक्स केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पसंद किए जाते हैं. कंपनी अपने उत्पाद सिंगापुर, अमेरिका और यूरोप के कई देशों भी भेजती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्नैक्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी हल्दीराम (Haldiram's) से एक बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी के प्रमोटरों ने अब बहुमत हिस्सेदारी न बेचने का फैसला लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो हल्दीराम की प्रमोटर फैमिली अब कंपनी में केवल 10 से 15 प्रतिशत हिस्सेदारी ही बेचेगी. इससे पहले खबर आई थी कि जल्द ही हल्दीराम को नया मालिक मिल सकता है, क्योंकि प्रमोटर फैमिली मैज्योरिटी स्टेक बेचना चाहती है. 

मुनाफा कमा रही कंपनी
हल्दीराम की प्रमोटर फैमिली के इस नए फैसले की कई वजह हैं. पहली,  कंपनी का कारोबार अच्छा चल रहा है. हल्दीराम अच्छा मुनाफा कमा रही है. स्नैक्स बाजार के आने वाले समय में और बड़ा होने की संभावना है. 2032 तक देश का स्नैक्स मार्केट  95,521.8 करोड़ रुपए  तक पहुंच सकता है. इसको ध्यान में रखते हुए हल्दीराम की प्रमोटर फैमिली माइनोरिटी स्टेक बेचकर उसके मिलने वाली रकम से कारोबार को बढ़ाना चाहती है. खबर यह भी है कि हल्दीराम का आईपीओ लाने पर भी विचार किया जा रहा है.

पहले आई थी ये खबर
इसी साल मई में खबर आई थी कि दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी कंपनी बेन कैपिटल, ब्लैकस्टोन और टेमासेक होल्डिंग्स ने हल्दीराम में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी. उस समय 8-10 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 51% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत चल रही थी. हालांकि, मामला वैल्यूएशन पर अटक गया. इस बीच प्रमोटर फैमिली को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का समय मिल गया और अब उसने कंपनी बेचने का इरादा छोड़ दिया है.

दोनों गुटों का हो चुका मर्जर
हल्दीराम के नागपुर और दिल्ली गुटों का मर्जर हो चुका है. HSFPL में हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड की 56% और हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (HFIPL) की 44% हिस्सेदारी है. हल्दीराम ब्रैंड की शुरुआत गंगा बिसन अग्रवाल ने 1937 में की थी और आज इसका कारोबार 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है.

20% है बाजार हिस्सेदारी
देश के नमकीन स्नैक मार्केट में हल्दीराम की हिस्सेदारी लगभग 20%. वहीं, लेज (Lays) चिप्स के लिए मशहूर पेप्सी की भी लगभग 13% हिस्सेदारी है. हल्दीराम के स्नैक्स केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पसंद किए जाते हैं. कंपनी अपने उत्पाद सिंगापुर, अमेरिका और यूरोप के कई देशों भी भेजती है. Haldiram’s के पास लगभग 150 रेस्टोरेंट है जो लोकल फ़ूड, मिठाइयां और वेस्टर्न फ़ूड भी बेचते हैं. कंपनी के पोर्टफोलियो में 400 से अधिक तरह के फूड आइटम्स हैं. देश के स्नैक्स और नमकीन मार्केट में हल्दीराम का मुकाबला बालाजी वैफर्स, पेप्सिको, बीकानेरवाला फूड्स, ITC और पार्ले प्रॉडक्ट्स से है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

14 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

12 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित