होम / बिजनेस / 4000 मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों के साथ ये राज्य बना भारत की फार्मा इंडस्ट्री का हब!

4000 मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों के साथ ये राज्य बना भारत की फार्मा इंडस्ट्री का हब!

गुजरात में इस वक्त 4000 मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां हैं और इन इकाइयों की बदौलत लगभग 50,000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस वक्त गुजरात से एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि गुजरात, भारतीय फार्मा इंडस्ट्री की मैन्युफैक्चरिंग का ध्वजवाहक बन गया है. यह जानकारी खुद गुजरात सरकार द्वारा दी गई और फिलहाल राज्य सरकार, उद्योगी गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मलेन (Vibrant Gujarat Global Investor Summit) के आयोजन की तैयारी कर रही है. 

50,000 लोगों को मिली नौकरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात में इस वक्त 4000 मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां हैं और इन इकाइयों की बदौलत लगभग 50,000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं. इन 4000 इकाइयों में एलॉपथी, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और कॉस्मेटिक दवाइयों का निर्माण भी किया जाता है. राज्य सरकार द्वारा बयान जारी करके यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की गई है. अगर आधिकारिक संख्याओं की बात करें तो भारत के 53% मेडिकल उपकरणों का निर्माण गुजरात में किया जाता है और देश के कुल कार्डियक स्टंट में से 78% का निर्माण गुजरात में किया जाता है. देश की 40% कॉन्ट्रैक्ट आधारित रिसर्च संस्थाएं गुजरात में ही मौजूद हैं. 

Vibrant Gujarat Global Investor Summit
कारोबारी गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Vibrant Gujarat Global Investor Summit) से पहले राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने फार्मा क्षेत्र में राज्य का प्रभुत्व है. उन्होंने कहा कि गुजरात भारत के कुल फार्मास्यूटिकल उत्पादन में 30% का योगदान करता है और देश के कुल फार्मा एक्सपोर्ट में 28% की हिस्सेदारी गुजरात की  भी है. कारोबारी गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Vibrant Gujarat Global Investors Summit) का यह 10वां एडिशन होगा और इसका उद्देश्य राज्य को इन्वेस्टमेंट के नजरिये से सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाना है और इस सम्मलेन का आयोजन अगले साल गांधीनगर में किया जाएगा. 

गुजरात में रजिस्टर्ड कंपनी
जानकारी के अनुसार गुजरात सरकार द्वारा 2020 से 2022 के बीच 700 से ज्यादा फार्मा मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस जारी किये गए थे और एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल फार्मास्यूटिकल के क्षेत्र में गुजरात की हिस्सेदारी बहुत ही जल्दी बहुत ही तेजी ससे बढ़ सकती है. गुजरात में रजिस्टर्ड 130 कंपनियों को USFDA (यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) की अनुमति प्राप्त है और 753 कंपनियां ऐसी हैं जिन्हें WHO द्वारा वस्तुओं के निर्माण संबंधी अभ्यासों के लिए लाइसेंस प्राप्त है.
 
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से जूझ रहे Shreyas Talpade के बारे में कितना जानते हैं आप?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

3 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

5 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

7 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

8 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.