✕

होम / बिजनेस / ईपीएफओ पेंशन योजना में होना वाला है बड़ा बदलाव, जानें क्या है सरकार की तैयारी

ईपीएफओ पेंशन योजना में होना वाला है बड़ा बदलाव, जानें क्या है सरकार की तैयारी

केंद्र सकरार सामाजिक सुरक्षा के लिए कर्मचारी भविष्य निधि के तहत कर्मचारियों को ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ईपीएफओ पेंशन योजना (EPFO Pention Scheme) में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने स्वीकार किया है कि ईपीएफओ पेंशन योजना के नियम बदलने पर विचार किया जा रहा है. सरकार कर्मचारियों को पीएफ खाते में जमा कुल राशि को पेंशन के तौर पर परिवर्तित करने का विकल्प दे सकती है.

विचार-विमर्श के बाद बदलाव
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के लिए कर्मचारी भविष्य निधि के तहत कर्मचारियों को ज्यादा विकल्प दिए जाने की जरूरत है. सरकार इस दिशा में कुछ बदलावों को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई कर्मचारी रिटायर होने के बाद चाहता है कि उसके PF खाते में जमा पूरी रकम को पेंशन फंड में परिवर्तित कर दिया जाए, ताकि उसे ज्यादा पेंशन मिल सके. तो उसे ऐसी सुविधा दी जा सकती है. सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद नियमों में बदलाव किया जा सकता है. 

पोर्टल में जल्द होगा सुधार
पीएफओ पोर्टल से जुड़ी दिक्कतों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम इस पोर्टल को किसी बैंकिंग वेबसाइट की तरह बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. अगले कुछ महीने में इसमें व्यापक सुधार दिखाई देगा. सरकार की कोशिश है कि बैंकिंग पोर्टल की तर्ज पर EPFO पोर्टल पर भी कर्मचारियों को एक क्लिक पर सारी सेवाएं उपलब्ध हो सकें. इसके लिए पूरे सिस्टम में सुधार किया जा रहा है और जल्द ही बदलाव नज़र आएगा.

जुलाई में जुड़े इतने कर्मचारी
ईपीएफओ से नए कर्मचारियों का जुड़ना लगातार जारी है. जुलाई में ईपीएफओ से करीब 20 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं. चालू वित्तीय वर्ष में जुलाई में सबसे अधिक लोगों ने नौकरी शुरू की है. करीब 19.94 लाख लोगों ने नौकरी शुरू करने के साथ ईपीएफओ में पंजीकरण कराया है. इनमें से 10.52 लाख कर्मचारी ऐसे हैं, जो पहली बार नौकरी कर रहे हैं. बता दें कि EPFO की वेबसाइट को लेकर अक्सर परेशानियों की खबर सामने आती रहती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

8 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

11 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

11 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

7 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित