✕

होम / बिजनेस / कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स हुआ Zero, सरकार ने दूसरी बार उठाया ऐसा कदम 

कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स हुआ Zero, सरकार ने दूसरी बार उठाया ऐसा कदम 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आ रही नरमी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स जीरो कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) 1,850 रुपए प्रति टन से घटाकर जीरो कर दिया है. जब से इस टैक्स की शुरुआत हुई है, तब से यह दूसरा मौका है जब  विंडफॉल टैक्स को जीरो किया गया है. नई दर 18 सितंबर यानी आज से लागू होगी. बता दें कि सरकार हर 15 दिनों पर विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करती है और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के आधार पर इसमें बदलाव किया जाता है.

पहले भी हुई थी कमी
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख है. ब्रेंच क्रूड की कीमतें घटकर 75 डॉलर तक पहुंच गई हैं, जबकि अप्रैल में इसकी कीमत 92 डॉलर प्रति से भी ज्यादा थी.  30 अगस्त को किए गए बदलाव के तहत सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 11.9% तक घटाकर 1,850 रुपए प्रति टन कर दिया था. इससे पहले यह यह टैक्स 2,100 रुपए प्रति टन था.

इधर, भी जग गई आस
यह दूसरी बार है, जब केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स को घटाकर जीरो किया है. पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने हाल ही में कहा था कि तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय विंडफॉल टैक्स को लेकर वित्त मंत्रालय के साथ बात कर रहा है और रिवेन्यु डिपार्टमेंट इस सिलसिले में अंतिम फैसला लेगा. उधर, क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार हो रही कमी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद को बढ़ा दिया है. माना जा रहा है कि हरियाणा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान हो सकता है. 

इस वजह से आई कमी
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव पंकज जैन ने कहा था कि यदि कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक कम रहती है, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी पर विचार कर सकती हैं. मालूम हो कि कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमत तीन साल के निचले स्तर पर आ गई है. दरअसल, वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ धीमी पड़ने से तेल की मांग में कमी आने की आशंका है. इस वजह से कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है. क्रूड ऑयल सस्ता होने से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मार्जिन में सुधार हुआ है. ऐसे में उम्मीद है कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले तेल के दामों में कटौती हो सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित