✕

होम / बिजनेस / सरकार चाहती है कि आप ज्यादा बचाएं, इसलिए EPFO में बड़े बदलाव की तैयारी 

सरकार चाहती है कि आप ज्यादा बचाएं, इसलिए EPFO में बड़े बदलाव की तैयारी 

हाल ही में यह खबर भी आई थी कि सरकार कर्मचारियों को पीएफ खाते में जमा कुल राशि को पेंशन के तौर पर परिवर्तित करने का विकल्प दे सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि योजना में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. एक रिपोर्ट की मानें तो सरकार जल्द ही वॉलेंट्री प्रोविडेंट फंड (VPF) में टैक्स-फ्री ब्याज के साथ कॉन्ट्रिब्‍यूशन की सीमा को बढ़ा सकती है. फिलहाल यह सीमा 2.5 लाख रुपए है और इससे ज्यादा के निवेश पर मिलने वाला ब्याज करयोग्य होता है. जानकारी के अनुसार, श्रम और रोजगार मंत्रालय संशोधन पर विचार कर रहा है.  

ये है इसका मकसद
इस कवायद का मकसद मध्यम वर्ग के लोगों को ईपीएफओ के जरिए ज्‍यादा बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वह अच्छा रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकें . वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में स्वैच्छिक योगदान पर 2.5 लाख रुपए की सीमा तय की गई थी. दरअसल, लोग इस सुविधा का इस्तेमाल करके बैंक या फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्‍यादा टैक्स-फ्री ब्याज कमा रहे थे. इस पर रोक के लिए सरकार ने सीमा निर्धारित की थी.  

ये बदलाव भी संभव
इससे पहले, खबर आई थी कि सरकार कर्मचारियों को पीएफ खाते में जमा कुल राशि को पेंशन के तौर पर परिवर्तित करने का विकल्प दे सकती है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा था कि सामाजिक सुरक्षा के लिए कर्मचारी भविष्य निधि के तहत कर्मचारियों को ज्यादा विकल्प दिए जाने की जरूरत है. सरकार इस दिशा में कुछ बदलावों को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है. यदि कोई कर्मचारी रिटायर होने के बाद चाहता है कि उसके PF खाते में जमा पूरी रकम को पेंशन फंड में परिवर्तित कर दिया जाए, ताकि उसे ज्यादा पेंशन मिल सके. तो उसे ऐसी सुविधा दी जा सकती है. सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद नियमों में बदलाव किया जा सकता है.

पोर्टल में जल्द होगा सुधार
पीएफओ पोर्टल से जुड़ी दिक्कतों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि हम इस पोर्टल को किसी बैंकिंग वेबसाइट की तरह बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. अगले कुछ महीने में इसमें व्यापक सुधार दिखाई देगा. सरकार की कोशिश है कि बैंकिंग पोर्टल की तर्ज पर EPFO पोर्टल पर भी कर्मचारियों को एक क्लिक पर सारी सेवाएं उपलब्ध हो सकें. इसके लिए पूरे सिस्टम में सुधार किया जा रहा है और जल्द ही बदलाव नज़र आएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

9 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.