होम / बिजनेस / LPG से नुकसान पर सरकार का मरहम, तेल कंपनियों को मिलेंगे 22,000 करोड़

LPG से नुकसान पर सरकार का मरहम, तेल कंपनियों को मिलेंगे 22,000 करोड़

कैबिनेट नोट में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान घरेलू एलपीजी की कीमतों में केवल 72% की बढ़ोतरी की गई, इससे तीनों तेल कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: देश की तीन दिग्गज कंपनियों IOC, BPCL और HPCL को सरकार ने बड़ी राहत दी है. भले ही LPG सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के ऊपर हैं, लेकिन बीते दो सालों से रसोई गैस एलपीजी को लागत से कम पर बेचने पर इन कंपनियों को नुकसान हो रहा है. इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने 22,000 करोड़ रुपये के एकमुश्त अनुदान को मंजूरी दी है. 

IOC, HPCL, BPCL को मिलेगा अनुदान
बुधवार को कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया भर में रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं. तेल मार्केटिंग कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपये का एकमुश्त अनुदान दिया गया है ताकि बढ़ती कीमतों का बोझ आम लोगों पर न पड़े. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जून 2020 से जून 2022 के बीच एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कीमतों में करीब 300 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ घरेलू एलपीजी के उपभोक्ताओं पर पूरी तरह से नहीं डाला गया.

तेल कंपनियों ने उठाया सस्ती LPG का बोझ 
कैबिनेट नोट में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान घरेलू एलपीजी की कीमतों में केवल 72% की बढ़ोतरी की गई, इससे तीनों तेल कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है. इन नुकसानों के बावजूद, तीन OMCs ने देश में ईंधन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की है. इसलिए सरकार ने घरेलू एलपीजी में इन नुकसानों के लिए तीन एकमुश्त अनुदान देने का फैसला किया है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "इस फैसले से सार्वजनिक उपक्रमों को आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जारी रखने में मदद मिलेगी, घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित होगी और मेक इन इंडिया उत्पादों की खरीद में भी मदद मिलेगी." सार्वजनिक क्षेत्र की तीन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां IOC, BPCL, HPCL मिलकर भारत के 90 परसेंट से अधिक पेट्रोलियम ईंधन की आपूर्ति करते हैं. इन तीन OMCs को वर्षों में सबसे खराब तिमाही नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि कंपनियों ने रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों का बोझ खुद उठाया है.

दिल्ली में LPG के दाम 1053 रुपये 
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल विपणन कंपनियों ने 1 अक्टूबर को 19 किलो के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.5 रुपये की कटौती की. दिल्ली में अब सिलेंडर की कीमत 1,859 रुपये है. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह दिल्ली में 1,053 रुपये प्रति सिलेंडर पर बिक रहा है.

VIDEO: दूध, मांस, बेबी पाउडर के लिए FSSAI का नया आदेश

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago