होम / बिजनेस / सरकार TCS में अब इनके लिए भी छूट का कर सकती है ऐलान, मिलेगी बड़ी राहत 

सरकार TCS में अब इनके लिए भी छूट का कर सकती है ऐलान, मिलेगी बड़ी राहत 

सरकार ने मई में TCS को लेकर नए नियमों को जारी किया था, अब खबर आ रही है कि सरकार इसमें से कुछ असिस्‍टेंट कैटेगिरी को राहत दे सकती है. अगर ऐसा हुआ तो एक बड़ी राहत मिलेगी.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

केन्‍द्र सरकार ने 18 मई को विदेशों में क्रेडिट कार्ड के इस्‍तेमाल पर सोर्स पर 20 प्रतिशत टैक्‍स लगाने का प्रावधान लागू कर दिया था. केन्‍द्र सरकार ने अपने इस नियम के तहत विदेशों में इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च को एलआरएस के दायरे में लाने का प्रावधान किया था. लेकिन उसके बाद कई संगठनों की ओर से सरकार से इस मामले में कुछ सेक्‍शन को छूट देने के लिए भी कहा गया था. इस पर अब खबर आ रही है कि इस महीने के आखिरी तक सरकार मेडिकल असिस्‍टेंस और एजुकेशन के लिए किसी के साथ रहने वाले परिवार के सदस्‍य के अतिरिक्त खर्च पर भी इसमें छूट दे सकती है. इन नियमों का महीने के अंत तक ऐलान होने की संभावना है.

किसे मिल सकती है राहत 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जो जानकारी सामने आई है वो कहती है कि सरकार स्रोत दरों पर नए टैक्‍स कलेक्‍शन से चिकित्सा सहायता (मेडिकल असिस्‍टेंस) को छूट दे सकती है. शिक्षा पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को भी नए नियम से बाहर रखा जा सकता है. इस महीने एक विस्तृत स्पष्टीकरण जारी होने की उम्मीद है. स्रोत पर कर संग्रह (टीसीएस) की नई दरें उन लोगों पर लागू नहीं हो सकती हैं जो व्यक्तियों की सहायता कर रहे हैं या उनके साथ हैं. मीडिया रिपोर्ट ये भी कहती है कि इलाज के लिए विदेशों में और शिक्षा के लिए अतिरिक्त खर्च को भी इससे छूट मिल सकती है. इस संबंध में स्पष्टीकरण इसी महीने निकाला जा सकता है.अभी तक सरकार की ओर से मेडिकल और एजुकेशन के खर्च को ही इससे छूट दी गई थी। लेकिन अब मेडिकल इलाज के लिए उसके साथ जाने वाले और शिक्षा के लिए विदेश में अपने किसी परिजन को साथ रख रहे शख्‍स के खर्च को उससे राहत मिल सकती है. 

मई में सरकार की ओर से निकाली गया था नया नोटिफिकेशन 
सरकार की ओर से 16 मई को एक नया नोटिफिकेशन निकाला गया था जिसमें विदेशों में क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च पर 20 प्रतिशत अतिरिक्‍त टीसीएस लगा दिया गया था. सरकार ने अपने नोटिफिकेशन में कहा था कि विदेशों के बाहर क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च को भी एलआरएस के दायरे में आएगा. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि सरकार ने ये कदम आरबीआई से परामर्श लेने के बाद लागू किया है. इन नए नियमों को एक जुलाई से लागू होना है. लेकिन अगर सरकार मेडिकल असिस्‍टेंस और एजुकेशन पर अतिरिक्‍त खर्च को इसमें ले आती है तो विदेशों में पढ़ाई कर रहे और मेडिकल उपचार के लिए जाने वालों को इससे बड़ी राहत मिल सकती है. 

इन नियमों का हुआ था चौतरफा विरोध 
सरकार ने 16 मई को जब इन नियमों को नोटिफिकेशन के जरिए जारी किया था उस वक्‍त इसका बड़े पैमाने पर विरोध हुआ था. कई लोगों ने कहा था कि इससे बिजनेस प्रभावित हो सकता है जबकि कई लोगों का कहना था सरकार को अपने इस आइडिया को यहीं बंद रोक देना चाहिए. यही नहीं इसके बाद वित्‍त मंत्रालय की ओर से भी सफाई जारी करते हुए कहा था कि LRS Liberalized Remittance Scheme (LRS) की अनदेखी करने वालों पर रोक लगाने के लिए उसने ये कदम उठाया है. डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के बीच के अंतर को खत्‍म करने के लिए सरकार की ओर से ये कदम उठाया गया है. सरकार का ये भी कहना था कि क्रेडिट कार्ड के खर्च का एलआरएस में शामिल न होने के कारण लोग इस लिमिट को पार कर जाते थे. 

क्‍या होता है एलआरएस LRS
 भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की Liberalized Remittance Scheme (LRS) विदेशों में निवासी व्यक्तियों को एक वित्तीय वर्ष के दौरान निवेश और व्यय के लिए किसी अन्य देश में एक निश्चित राशि भेजने की अनुमति देती है. उसे ही एलआरएस कहा जाता है.

जानते हैं आखिर GDP से क्‍या पता चलता है?  


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

47 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

3 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

3 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

47 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

56 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago