होम / बिजनेस / हजारों कर्मचारियों की Google से होगी छुट्टी, सुंदर पिचाई ने लिखा इमोशनल पोस्ट  

हजारों कर्मचारियों की Google से होगी छुट्टी, सुंदर पिचाई ने लिखा इमोशनल पोस्ट  

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक इमोशनल ब्लॉग पोस्ट में 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नए साल में भी छंटनी पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है. जनवरी में अब तक कई कंपनियां अपनी वर्कफोर्स में कटौती का ऐलान कर चुकी हैं. अब गूगल ने भी अपनी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक के करीब 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया है. कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने एक इमोशनल ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है. Google की इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में देखने को मिलेगा. 

अलग से ईमेल भेजा
सुंदर पिचाई ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि वे निकाले गए कर्मचारियों का दर्द समझते हैं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी देते हैं, लेकिन कंपनी के पास इसके सिवा कोई और रास्ता नहीं था. उन्होंने लिखा है - मेरे पास शेयर करने के लिए कुछ कठिन समाचार है. हमने अपनी वर्कफोर्स में करीब 12,000 लोगों को कम करने का निर्णय लिया है. हमने पहले ही अमेरिका में प्रभावित कर्मचारियों को एक अलग से ईमेल भेजा है, बाकी देशों में, लोकल कानून को देखते हुए इस प्रोसेस में अधिक समय लगेगा. 

'पूरी जिम्मेदारी लेता हूं'
पिचाई ने आगे लिखा है - यह कुछ बेहद टेलेंटेड लोगों को गुडबाय कहने का समय है. ये फैसला गूगल के कर्मचारियों की लाइफ को बुरी तरह प्रभावित करेगा. हम आज जहां हैं उसकी मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. उन्होंने यह भी कहा है कि गूगल छोड़ने वाले लोगों की वह पूरी मदद करेंगे. गूगलर्स को संबोधित करते हुए सुंदर पिचाई ने कहा है कि कंपनी ने पिछले दो सालों की तेजी के दौर में हायरिंग की थीं, लेकिन आर्थिक रूप से देखें तो परिस्थितियां मौजूदा दौर से अलग थीं. अपने ब्लॉग में पिचाई ने अमेरिका के कर्मचारियों के लिए छंटनी के दौरान दिए जा रहे पैकेज की भी जानकारी दी. 

मिलेगा ये पैकेज
सुंदर पिचाई ने लिखा है कि अमेरिका में जिन कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है उन्हें 2022 के बोनस के साथ बाकी छुट्टियों के पैसे दिए जाएंगे. यही नहीं 60 दिनों के नोटिफिकेशन पीरियड का भी पैसा मिलेगा. इसके अलावा, उन्हें 16 सप्ताह की सैलरी के साथ जीएसयू भी दिया जाएगा. बता दें कि फेसबुक को आर्थिक मोर्चे पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यही वजह है कि कंपनी कॉस्ट कटिंग के लिए कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. वहीं, 
अमेजन भी करीब 18,000 लोगों को काम से निकालने की तैयारी कर रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

13 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

14 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

1 day ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 day ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 day ago


बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

6 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

2 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

4 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

5 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

11 hours ago