✕

होम / बिजनेस / अमेरिका से आई गुड न्यूज से शेयर मार्केट पर पड़ेगा असर, इन स्टॉक्स पर बनाए रखें नजर

अमेरिका से आई गुड न्यूज से शेयर मार्केट पर पड़ेगा असर, इन स्टॉक्स पर बनाए रखें नजर

अमेरिका में ब्याज दरें 0.5 फीसदी कम हो गई है. भारत की कई कंपनियों के शेयरों पर सीधा असर होगा. आइए आपको विस्तार से बताते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मंगलवार को फेड आउटकम से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, सेंसेक्स निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला है, निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुआ है. IT, फार्मा, मेटल और तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही. एनर्जी, PSE, और इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 131 अंक गिरकर 82,948 पर और निफ्टी 41 अंक गिरकर 25,378 पर बंद हुआ है. 

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में आधा फीसदी की कटौती का एलान कर दिया है. दरों में कटौती बाजार के अनुमानों के मुताबिक हुई है. पहले बाजार चौथाई फीसदी की कटौती का अनुमान लगा रहा था. हालांकि बैठक का समय पास आने के साथ ही आधा फीसदी की कटौती का अनुमान लगाया जाने लगा. उम्मीद की जा रही है कि अमेरिकी बाजार में दरों में कटौती का सकारात्मक असर देखने को मिलेगा

कैसा रहेगा आज बाजार का हाल?

फेडरल रिजर्व का फैसला- शेयर बाजार से लेकर गोल्ड तक सभी में तेजी की उम्मीद है. अनुमान है कि दरों में कटौती के बाद बाजार में रिलीज हुआ पैसा शेयर से लेकर गोल्ड तक को एक नया उछाल दे सकता है वहीं डॉलर पर दबाव बढ़ा सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि फैसले के असर-आईटी और फार्मा पर दिखेगा. क्योंकि, फेड के बाद जल्द आरबीआई भी फैसला ले सकता है. लोन सस्ता होने से बैंकिंग और फाइनेशियल कंपनियों को सीधा फायदा होगा. इसलिए इनवेस्टर्स की नजर अब तक इसी सेक्टर पर रही है. जिन कंपनियों पर बहुत ज्यादा कर्ज है, उन्हें भी इंटरेस्ट रेट में कटौती से फायदा होगा.

इन पर भी रखें नज़र 

गुरुवार के कारोबार में फेडरल रिजर्व के एलान का असर शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है हालांकि इसके बीच कई अन्य स्टॉक्स में उनसे जुड़ी खबरों का असर भी हावी रहेगा. इरेडा, पावरग्रिड, जिंदल सॉ, लेमन ट्री, जीई टीएंडडी, नजारा टेक और आदित्य बिरला कैपिटल से जुड़े खबरें बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आई हैं, गुरुवार के कारोबार में इन स्टॉक्स में असर संभव है. 

•    IREDA को क्यूआईपी के जरिए 7 फीसदी हिस्सा बेचने की मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने बाजार के बंद होने के बाद इसकी जानकारी दी है. DIPAM ने हाई लेवल कमेटी की सिफारिश पर कंपनी के पैसे जुटाने के प्रस्ताव पर ऑप्शनल सिस्टम को मंजूरी दे दी है. 

•    Power Grid ने जानकारी दी है कि राजस्थान आरईजेड फेज 4 के लिए इंटरस्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने के लिए टैरिफ बेस्ड कंपटीटिव बिडिंग में कंपनी सफल बिडर साबित हुई है. कंपनी के मुताबिक उसे 18 सितंबर को ही लैटर ऑफ इंटेन्ट हासिल हुआ है. 

•    Jindal Saw ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा है कि उसने 18 सितंबर को स्टेप डाउन सब्सिडियरी Derwent Sand SARL Algeria के साथ कंपनी की सब्सिडियरी Green Ray Holdings Ltd, UK में अपनी पूरी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है. 

•    Lemon Tree ने शेयर बाजार को नए करार के बारे मे जानकारी दी है. कंपनी के मुताबिक उसने 40 कमरों के होटल के लिए लाइसेंसिंग करार किया है.

•    GE T&D India ने जानकारी है कि कंपनी ने ऑफर फॉर सेल के लिए फ्लोर प्राइस तय कर दिया है. फ्लोर प्राइस 1400 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. प्रमोटर्स ओएफएस के जरिए 11.7 फीसदी हिस्सा बेचेंगे.

•    NAZARA TECH ने जानकारी दी है कि वो Absolute Sports में 145.5 करोड़ रुपये का स्ट्रैटेजिक निवेश करेगी. कंपनी Absolute Sports का 19.35 फीसदी हिस्सा खरीदेगी. इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने प्रेफ्रेंशियल इश्यू के जरिए 900 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है. कंपनी 54.27 प्रति शेयर के भाव पर 94.31 लाख शेयर जारी करेगी.

•    Aditya Birla Capital ने जानकारी दी है कि उसे Aditya Birla Finance के साथ मर्जर के लिए NoC मिल गई है, रिजर्व बैंक की तरफ से इस मर्जर के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट हासिल हुआ है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स शेयर बाजार
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

16 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago