होम / बिजनेस / गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स की महाराष्ट्र में एंट्री, इस शहर में खोला पहला शोरूम
गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स की महाराष्ट्र में एंट्री, इस शहर में खोला पहला शोरूम
शोरूम में ब्रैंड के सफर को पेश किया जाएगा और यह उपभोक्ताओं की इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी सभी जरूरतों को एक ही छत के नीचे पूरी करेगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने महाराष्ट्र के पुणे में अपना पहला शोरूम 'मैसर्स सौरभ व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड' खोला है. विश्व-स्तरीय टेक्नोलॉजी द्वारा समर्थित, यह शोरूम उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का एक अलग तरह का अनुभव प्रदान करेगा और क्षेत्र के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए जागरुक करेगा. इस शोरूम का उद्घाटन ट्रैफिक पुलिस आयुक्त विजय मागर और पुणे आरटीओ डॉ. अजित शिंदे ने किया. यह शोरूम 1700 वर्गफीट में फैला है और पुणे की गंगाधाम-कोंडवा रोड पर स्थित है.
3S सुविधाओं तक मिलेगी पहुंच
शोरूम की खासियत यह है कि इसमें उपभोक्ताओं को गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स द्वारा प्रदान की जाने वाली 3S सुविधाओं तक पहुंच मिलेगी. शोरूम में ब्रैंड के सफर को भी लोगों के सामने पेश किया जाएगा और यह उपभोक्ताओं की इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी सभी जरूरतों को एक ही छत के नीचे पूरी करेगा. इस मौके पर, गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स के सीईओ हैदर खान ने कहा- हम देश के ऑटोमोबाइल हब पुणे में प्रवेश कर बेहद उत्साहित हैं. गोदावरी के ईवी विजन का क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए सौरभ डोलास सही पार्टनर हैं. यह महाराष्ट्र में हमारा पहला शोरूम है और इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को हमारे ब्रैंड और प्रोडक्ट्स का बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है.
लंबी साझेदारी की उम्मीद
मैसर्स सौरभ व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सौरभ डोलास ने कहा कि हमें पुणे में गोदावरी मोटर्स के साथ लंबी साझेदारी की उम्मीद है. गोदावरी इलेक्ट्रिक ने भारत में अपने सफर की काफी बेहतरीन शुरुआत की है. हम इलेक्ट्रिक वाहन के सेग्मेंट में इस रफ्तार का उपयोग करना चाहते हैं और क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं. हमारा शोरूम और स्टाफ उपभोक्ताओं की सभी जरूरतों को पूरा करने के संसाधनों से लैस है. शोरूम में उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिकल वाहनों से संबंधित सारे सवालों के जवाब भी मिलेंगे. हम गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ अच्छी मांग और एक लाभदायक साझेदारी की उम्मीद कर रहे हैं.
ई-साइकिल रेंज होगी प्रदर्शित
इस शोरूम में हाल ही में लॉन्च ई-ऑटो (एल5एम) इबलु रोजी और ई-साइकिल रेंज की इबलु स्पिन को प्रदर्शित किया जाएगा. यह तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी. उपभोक्ता इस शोरूम में आकर इन प्रोडक्ट्स का अनुभव कर सकते हैं और शोरूम में पसंदीदा प्रोडक्ट्स की बुकिंग करा सकते हैं. गोदावरी ने उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए लोन दिलाने के लिए कई बैंकों और एनबीएफसी के साथ साझेदारी की है. इन दोनों वाहनों की डिलिवरी इस महीने के अंत से मिलने लगेगी.
टैग्स