होम / बिजनेस / Go-First के पास खत्म हुए पैसे, रद्द करनी पड़ी इतनी फ्लाइट्स!

Go-First के पास खत्म हुए पैसे, रद्द करनी पड़ी इतनी फ्लाइट्स!

इस वक्त एयरलाइन कैश एंड कैरी मोड पर है, मतलब जितनी फ्लाइट्स को वह रोज ओपरेट करना चाहते हैं उस हिसाब से उन्हें रोजाना पैसे देने होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जहांगीर वाडिया की एयरलाइन Go-First इस वक्त काफी मुश्किलों में नजर आ रही है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को बकाया राशि न दे पाने की वजह से कंपनी को 3 और 4 मई की अपनी फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा है. एक के बाद एक सामने आ रही परेशानियों और Pratt & Whitney द्वारा इंजनों की सप्लाई पूरी न कर पाने की वजह से कंपनी की आधी से ज्यादा फ्लाइट्स जमीन पर ही खड़ी रह गयी हैं जिसकी वजह से कंपनी के कैश-फ्लो पर बहुत गंभीर रूप से प्रभाव पड़ा है. 

इन्वेस्टर की है तलाश
वाडिया-ग्रुप की एयरलाइन कंपनी के लिए एक स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टर को तलाश रही है और साथ ही संभावित इन्वेस्टर्स से बात भी कर रही है. एक ऑयल मार्केटिंग कंपनी के अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस वक्त एयरलाइन कैश एंड कैरी मोड पर है जिसका मतलब यह है कि जितनी फ्लाइट्स को वह रोज ओपरेट करना चाहते हैं उस हिसाब से उन्हें रोजाना पैसे देने होंगे. यह तय किया जा चुका है कि अगर पेमेंट नहीं होती है तो कंपनी बिजनेस को बंद कर सकती है. 

दर्ज हुआ मामला
इसके साथ ही कंपनी ने अमेरिका स्थित इंजन बनाने वाली कंपनी Pratt & Whitney के खिलाफ Delaware Federal कोर्ट में मामला भी दर्ज करवा दिया है. इस मामले के तहत कंपनी चाहती है कि उसे एक मध्यस्थ रास्ता उपलब्ध करवाया जाए जिसके द्वारा Pratt & Whitney कंपनी को इंजन दें क्योंकि इंजन की कमी की वजह से ही एयरलाइन पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है. इससे पहले 30 मार्च को Go First के पक्ष में पहला मध्यस्थ फैसला आया था जिसमें कहा गया था कि अगर कंपनी को जल्द से जल्द इंजन उपलब्ध नहीं करवाए जाते तो नुकसान की भरपाई करना असंभव हो जाएगा. 

कम हुई कमाई
इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च 2023 को Go First द्वारा ग्राउंडेड फ्लाइट्स की संख्या 30 थी जिनमें से 9 फ्लाइट्स का किराया बकाया था. Go First के पास कुल 61 हवाई जहाजों का खेमा मौजूद है जिसमें से 56 हवाई जहाज A320 नियो मॉडल के हैं और बाकी के पांच A320 CEO हवाई जहाज मौजूद हैं. कंपनी को पैसेंजर्स से होने वाली कमाई में एक ऐसे वक्त पर कमी देखनी पड़ रही है जब हवाई यात्रा का किराया बढ़ा हुआ है और महामारी के खत्म होने के बाद यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है. एयरलाइन एक हफ्ते में 1,538 फ्लाइट्स को ऑपरेट करना चाहती है जो पिछले साल के मुकाबले 40 फ्लाइट कम है.

मार्केट में कम हुआ कंपनी का हिस्सा 
Go First को पहली बार जुलाई 2022 में अपने एयरक्राफ्ट को ग्राउंड करना पड़ा था तब से लेकर अब तक कंपनी के मार्केट शेयर में 8% की कमी आ चुकी है. एयरलाइन से यात्रा करने वाले पैसंजरों की संख्या में कमी आने की वजह से कंपनी के फाइनेन्शियल्स पर भी असर पड़ा है. कंपनी को वित्त वर्ष 2022 में 218 मिलियन डॉलर्स का नुकसान हुआ था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी को पिछले साल हुए नुकसान के मुकाबले यह काफी ज्यादा है.
 
यह भी पढ़ें: Apple फैन्स के लिए बुरी खबर, भारत से जा रही है Iphone बनाने वाली कंपनी!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

2 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

3 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

3 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

4 hours ago

बड़ी खबरें