होम / बिजनेस / दूसरी नौकरी ढूंढ रहा Go First का स्टाफ, जानें कौनसी कंपनी है पहली पसंद 

दूसरी नौकरी ढूंढ रहा Go First का स्टाफ, जानें कौनसी कंपनी है पहली पसंद 

Go First के लगभग 5,000 कर्मचारी हैं. कंपनी के हाल के चलते उनका भविष्य अधर में लटक गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गो फर्स्ट एयरलाइन (Go First Airline) बर्बादी के कगार पर है. कंपनी के पास इतना भी पैसा नहीं है कि विमानों में तेल भरवा सके. कंपनी पर 6 बैंकों का ही 6521 करोड़ से अधिक का कर्जा है. हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि यदि वो इस वित्तीय संकट से निकलने में सफल रही, तो सबकुछ जल्द सामान्य हो जाएगा. इस बीच, गो फर्स्ट के कर्मचारियों ने नई नौकरी तलाशना शुरू कर दी है. 

अधर में भविष्य
एक रिपोर्ट के मुताबिक, Go First के लगभग 5,000 कर्मचारी हैं. कंपनी के हाल के चलते उनका भविष्य अधर में लटक गया है. उन्हें यह भी नहीं पता कि गो फर्स्ट फिर कभी उड़ान भर भी पाएगी या नहीं? यदि उड़ान भरने की स्थिति में आ भी जाती है, तो कुल कितने विमान का इस्तेमाल किया जाएगा? वह ये भी नहीं जानते कि स्थिति सामान्य होने के बाद कितने समय तक एयरलाइन उन्हें सैलरी देने की स्थिति में होगी या फिर उन्हें सैलरी हाइक मिलेगा भी नहीं. लिहाजा, अब उन्होंने दूसरा विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें: कैसे आसमान से जमीन पर आ गई Go First, क्या रही बर्बादी की सबसे बड़ी वजह?

यहां किया अप्लाई
गो फर्स्ट के पायलट और क्रू मेंबर्स दूसरी एयरलाइन्स में नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे हैं. वैसे तो एविएशन सेक्टर के हालत खास अच्छे नहीं चल रहे हैं, लेकिन इन कर्मचारियों के लिए अच्छी बात ये है कि इंडिगो और एयर इंडिया जैसी एयरलाइन अपना दायरा बढ़ाने की योजना पर काम कर रही हैं. लिहाजा, उनके लिए संभावना बनी हुई है. एक रिपोर्ट की मानें तो इंडिगो और एयर इंडिया को गो फर्स्ट स्टाफ से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं.

एयर इंडिया की योजना 
टाटा समूह की एयर इंडिया अपने बेड़े में नए विमान शामिल कर रही है. एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग से 470 विमानों को खरीदने का दिया ऑर्डर है. कंपनी की कैप्टन और ट्रेनर्स सहित 1,000 से अधिक पायलटों की भर्ती करने की योजना है. कंपनी ने गुरुवार को एक्सपेरिएंस्ड पायलटों की भर्ती के लिए विज्ञापन भी निकाला है. फिलहाल एयर इंडिया के पास फिलहाल 1,800 से अधिक पायलट हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

14 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

15 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

17 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

19 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

16 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

14 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

17 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.