✕

होम / बिजनेस / Gensol Engineering के फाउंडर अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी ने दिया इस्तीफा

Gensol Engineering के फाउंडर अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी ने दिया इस्तीफा

एक्सचेंज फाइलिंग में जेनसोल इंजीनियरिंग ने बताया कि प्रबंध निदेशक अनमोल सिंह जग्गी और पूर्णकालिक निदेशक पुनीत सिंह जग्गी ने अपना इस्तीफा दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

विवादों से गुजर रही जेनसोल इंजीनियरिंग (Gensol Engineering Ltd.) के फाउंडर्स अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी ने कंपनी में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. अनमोल सिंह जग्गी कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर थे जबकि पुनीत जग्गी कंपनी में पूर्णकालिक डायरेक्टर थे. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक वो कंपनी में किसी भी कमिटी के सदस्य भी नहीं रहेंगे.

SEBI के ऑर्डर के बाद इस्तीफा

जग्गी भाईयों ने अपनी इस्तीफे में मार्केट रेगुलेटर की ओर से पिछले महीने भेजी गई चिट्ठी को वजह बताया है. 15 अप्रैल को जारी अपने अंतरिम आदेश में, SEBI ने दोनों को सिक्योरिटीज मार्केट में प्रवेश करने से रोक दिया और जेनसोल में किसी भी प्रमुख प्रबंधकीय पद पर रहने से बैन कर दिया था.

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने अपनी जांच का हवाला देते हुए दावा किया कि कंपनी के पैसों को लग्जरी संपत्तियां खरीदने और प्रोमोटरों के निजी खर्चों के लिए डायवर्ट किया गया. जांच की सुई मुख्य रूप से 975 करोड़ रुपये के लोन के इर्द-गिर्द घूमी है, जो जेनसोल ने 6,400 इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए जुटाए गए थे, लेकिन केवल 4,704 इलेक्ट्रिक व्हीकल ही खरीदे गए, जिसकी कुल कीमत 567.73 करोड़ रुपये ही बैठती है. यानी करीब 200 करोड़ रुपये की रकम का कोई हिसाब नहीं मिला.

ऐसे हुआ पैसों का हेरफेर

आपको बता दें कि जेनसोल ने पावर फाइनेंस कॉर्प और इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) से 977 करोड़ रुपये से ज्यादा का टर्म लोन हासिल किया था. हालांकि, केवल 4,707 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए. इन EVs को प्रोमोटर्स से जुड़े एक EV कैब ऑपरेटर ब्लूस्मार्ट को लीज पर दिया गया. SEBI के मुताबिक, एक वर्ष की अवधि में 262 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हिसाब नहीं मिला.

SEBI ने बताया था कैसे कंपनी के पैसों को घुमाया गया

SEBI ने कहा कि जेनसोल से गो ऑटो को EV खरीद के लिए पैसे को ट्रांसफर किया गया, लेकिन बाद में इसे वापस या जग्गी बंधुओं से जुड़ी अन्य संस्थाओं को डायवर्ट कर दिया गया और उन्होंने इसका इस्तेमाल अपनी निजी खर्चों में किया. SEBI ने बताया कि, IREDA लोन से 93.88 करोड़ रुपये गो ऑटो को ट्रांसफर किए गए. इसमें से 50 करोड़ रुपये कैपब्रिज वेंचर्स को ट्रांसफर किए गए और बाद में DLF कैमेलियास में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा गया जिसकी कीमत 42 करोड़ रुपये से ज्यादा थी. इतना ही नहीं, एक दूसरे मामले में गो ऑटो ने 40 करोड़ रुपये वेलरे सोलर इंडस्ट्रीज (Wellray Solar Industries Pvt Ltd) को भेजे, जिसने बाद में चार अन्य संस्थाओं को पैसे ट्रांसफर किए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

13 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

11 hours ago