होम / बिजनेस / क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर ने लिया बड़ा निर्णय, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर ने लिया बड़ा निर्णय, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

अपने पांच सालों के इस कार्यकाल में गौतम गंभीर पर राजनीति से ज्‍यादा क्रिकेट को समय देने को लेकर विवाद भी हो चुके हैं. हालांकि हर बार उन्‍होंने इसका जवाब अपने अलग तरह के काम से दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के सलामी बल्‍लेबाज से पूर्वी दिल्‍ली के सांसद बनकर राजनीति में आए गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है. गौतम गंभीर ने अपने इस फैसले के संबंध में पार्टी के अध्‍यक्ष को इसकी जानकारी भी दे दी है. गौतम का कहना है कि वो आने वाले समय में क्रिकेट को लेकर अपने कमिटमेंट को पूरा करना चाहते हैं. गौतम गंभीर मौजूदा समय में पूर्वी दिल्‍ली से सांसद हैं, वहां से आम आदमी पार्टी पहले ही अपने मौजूदा विधायक मनोज कुमार को लोकसभा का टिकट दे चुकी है.

गौतम ने ट्वीट कर क्‍या दी जानकारी  

गौतम गंभीर ने इस बाबत ट्ववीट कर जानकारी देते हुए कहा कि मैंने अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी और माननीय गृह मंत्री अमित शाह को ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं. जय हिन्द!

गौतम गंभीर ने पीएम मोदी को लेकर कही ये बात 

गौतम गंभीर ने पीएम मोदी के विकसित भारत को लेकर पार्टी फंड में राशि भी डोनेट की और कहा कि वो उस हमेशा उनके सपने का समर्थन करते हैं उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा…
मैंने भाजपा को दान देकर, पीएम के विकसित भारत के निर्माण के सपने को योगदान देकर अपना समर्थन देने का वादा किया है. आइए हम सभी आगे आएं और NaMo ऐप का उपयोग करके #DonationForNationBuilding अभियान में शामिल हों!

2019 में गौतम बने थे सांसद 

भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा सीट से क्रिकेटर गौतम गंभीर को टिकट देकर अपना उम्‍मीदवार बनाया था. गौतम गंभीर ने इस सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और उम्‍मीदवार को 3 लाख 91 हजार वोटोंं से हराया था.लोकसभा चुनाव से पहले इन दिनों पार्टी में दिल्‍ली से लेकर देशभर के सभी उम्‍मीदवारों को लेकर मंथन चल रहा है. इसमें कयास लगाए जा रहे हैं कि कई लोगों की टिकट कट सकती है. 

ये भी पढ़ें: Ambani Family की खुशियों में शरीक होने आईं Rihanna की फीस उड़ा देगी आपके होश


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

6 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

20 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

21 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

22 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

3 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

1 hour ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

2 hours ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

2 hours ago