होम / बिजनेस / जिस राज्य में बड़े निवेश का किया था ऐलान, वहां अडानी ने साइन की एक बड़ी डील

जिस राज्य में बड़े निवेश का किया था ऐलान, वहां अडानी ने साइन की एक बड़ी डील

एशिया के सबसे रईस कारोबारी गौतम अडानी राजस्थान की एस्सेल सौर्य ऊर्जा कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) राजस्थान की एस्सेल सौर्य ऊर्जा कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं. उनकी कंपनी अडानी रिन्यूएबल एनर्जी (Adani Renewable Energy) ने एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स से इस बारे में एग्रीमेंट किया है. जिसमें एस्सेल सौर्य ऊर्जा कंपनी की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की बात शामिल है. बता दें कि अडानी ने राजस्थान में बड़े निवेश की घोषणा की थी.

15 करोड़ की डील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 50 फीसदी हिस्सेदारी की डील 15 करोड़ रुपए में होगी. अडानी ग्रीन एनर्जी ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी सहायक इकाई ने 17 जनवरी, 2023 को एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत वो एस्सेल सौर्य ऊर्जा कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी. बाकी 50 प्रतिशत इक्विटी शेयर राजस्थान सरकार के पास बने रहेंगे. अडानी रिन्यूएबल एनर्जी के पास राजस्थान में 750 मेगावॉट क्षमता वाला सौर पार्क है. 2021-22 में इसका कारोबार 9.87 करोड़ रुपए था.

9.87 करोड़ का कारोबार
एस्सेल ग्रुप की कंपनी एस्सेल सौर्य ऊर्जा ने सोलर पार्क से 2021-22 में 9.87 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इस कंपनी की अधिकृत कैपिटल 50 करोड़ रुपए है. गौरतलब है कि गौतम अडानी कुछ वक्त पहले राजस्थान इंवेस्टर समिट में शामिल हुए थे. तब उन्होंने कहा था कि वो राजस्थान में अगले 5 से 7 सालों में 65,000 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे. वह मुख्यतौर पर राज्य में अपनी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने पर निवेश करेंगे, जिससे राज्य में 40,000 के करीब नौकरियां उत्पन्न होने की उम्मीद है.

स्टॉक मार्केट में अच्छा प्रदर्शन
शेयर बाजार में अडानी समूह की कंपनियों की बात करें, तो वह निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दे रही हैं. Adani Green Energy Ltd के शेयर बुधवार को जरूर गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन पिछले 5 दिनों में इसने 10.52% का रिटर्न दिया है. वहीं, अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप वाली कंपनी Adani Enterprises के FPO की तारीख भी आ गई है. अडानी एंटरप्राइजेज का एफपीओ 27 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 31 जनवरी 2023 को बंद हो जाएगा. इसमें निवेश करके भी मुनाफा कमाया जा सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

6 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

7 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

7 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

8 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

9 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

8 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

3 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

6 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

7 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

12 hours ago