होम / बिजनेस / हर घंटे कम हो रही अडानी की रईसी, इस लिस्ट में अब 9वें नंबर पर पहुंचे

हर घंटे कम हो रही अडानी की रईसी, इस लिस्ट में अब 9वें नंबर पर पहुंचे

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह को काफी नुकसान पहुंचा दिया है और ये सिलसिला अभी भी जारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) और अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) के बीच जुबानी जंग जारी है. अडानी समूह ने जहां हिंडनबर्ग के आरोपों को भारत पर हमला बताया है. वहीं, हिंडनबर्ग का कहना है कि धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से ढंका नहीं जा सकता. इस बीच, अडानी समूह की कुछ कंपनियों के शेयर सोमवार को थोड़े संभले नजर आए. Adani Enterprises जहां मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. वहीं, ACC और Ambuja Cement में भी शुरुआती दौर में तेजी दर्ज की गई थी, हालांकि अब दोनों गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं.

इतना कम हो गया मार्केट कैप 
हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने अडानी समूह को बड़ा झटका दिया है. अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 65 अरब डॉलर कम हो चुका है. शेयरों में गिरावट से कंपनी के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई है. तीन दिन में उसकी वेल्थ करीब 37 अरब डॉलर घट गई. फोर्ब्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ में आज 12.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद ये बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है SEBI!

कंपनियों के शेयरों का हाल 
अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से सात के शेयरों में आज तीसरे दिन भी गिरावट जारी रही. सबसे ज्यादा गिरावट अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयरों में आई है. इन कंपनियों के शेयरों में 20 फीसदी गिरावट के साथ लोअर सर्किट लग गया. अडानी पावर (Adani Power), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और एनडीटीवी (NDTV) में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है. 

फोर्ब्स की लिस्ट में अडानी
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनेयर लिस्ट के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ में आज 12.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है और वह अमीरों की लिस्ट में 9वें नंबर पर खिसक गए हैं. अब उनकी नेटवर्थ और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mueksh Ambani) की नेटवर्थ का अंतर कम होता जा रहा है. अंबानी अभी इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है। इस लिस्ट में फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट 213 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर हैं। एलन मस्क दूसरे और जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर हैं. बर्नार्ड आरनॉल्ट को आज 2.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

31 minutes ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

1 hour ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

1 hour ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

2 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

3 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

2 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

31 minutes ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

1 hour ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

6 hours ago