होम / बिजनेस / अमीरों की दौड़ में अडानी ने Jeff Bezos को छोड़ा पीछे, जानें कितनी हुई नेटवर्थ
अमीरों की दौड़ में अडानी ने Jeff Bezos को छोड़ा पीछे, जानें कितनी हुई नेटवर्थ
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में गौतम अडानी एक पायदान ऊपर चले गए हैं. उन्होंने अमेजन संस्थापक को पीछे छोड़ दिया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
एशिया के सबसे धनी कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) की दौलत लगातार बढ़ती जा रही है. दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में वह एक पायदान ऊपर चढ़ गए हैं. इसी के साथ उन्होंने अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पीछे छोड़ दिया है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अडानी तीसरे नंबर पर आ गए हैं, पहले यहां बेजोस का कब्जा था.
69.8 करोड़ डॉलर की तेजी
हाल ही में जेफ बेजोस अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी से दौलत के मामले में आगे हो गए थे, लेकिन अडानी ने बाजी पलटते हुए उन्हें चौथे स्थान पर धकेल दिया. शुक्रवार यानी आज वह एक बार फिर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पहुंच गए हैं. गुरुवार को अडानी की नेटवर्थ में 69.8 करोड़ डॉलर की तेजी आई थी. इससे वह 119 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
गिरावट भी आई
वहीं, जेफ बेजोस की नेटवर्थ 118 अरब डॉलर रह गई और वह एक बार फिर से चौथे नंबर पर पहुंच गए. वैसे, इस साल अडानी की दौलत में भी गिरावट दर्ज की गई है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ में 1.75 अरब डॉलर की गिरावट आई है, जबकि बेजोस की नेटवर्थ 11.5 अरब डॉलर बढ़ी है. हालांकि, इसके बावजूद वह अमेजन से फाउंडर से आगे हैं. जिस तरह से बीते कुछ समय में गौतम अडानी की दौलत का ग्राफ ऊपर की तरफ चढ़ा है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह दूसरे नंबर पर मौजूद Elon Musk को भी पीछे छोड़ सकते हैं.
किस नंबर पर हैं अंबानी?
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शामिल हैं. पहले, वो टॉप 10 से बाहर हो गए थे, लेकिन अब वह 8वें नंबर पर हैं. गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 1.88 अरब डॉलर की गिरावट आई थी. फिलहाल उनकी नेटवर्थ वह 85.7 अरब डॉलर है. वहीं, फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं. उनकी नेटवर्थ 184 अरब डॉलर है और इस साल इसमें 21.6 अरब डॉलर की तेजी आई है. इस लिस्ट में वॉरेन बफे पांचवें, बिल गेट्स छठे, लैरी एलिसन सातवें, स्टीव बामर नौवें और लैरी पेज दसवें नंबर पर हैं.
टैग्स