✕

होम / बिजनेस / बहुत कुछ कहती है गौतम अडानी और बॉम्बार्डियर के CEO की तस्वीर, ऊंची उड़ान की है तैयारी?

बहुत कुछ कहती है गौतम अडानी और बॉम्बार्डियर के CEO की तस्वीर, ऊंची उड़ान की है तैयारी?

अडानी समूह की तरफ से आने वाले दिनों में कोई बड़ी खबर सुनने को मिल सकती है. समूह एविएशन सेक्टर में बड़ी छलांग लगा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर के सीईओ एरिक मार्टेल (Eric Martel) के साथ नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अडानी अब एविएशन सेक्टर में भी बड़ी पारी खेलने की तैयारी में हैं. बता दें कि बॉम्बार्डियर एयरक्राफ्ट और ट्रेन बनाने के लिए प्रसिद्ध है.  

इन मुद्दों पर हुई चर्चा 
गौतम अडानी और बॉम्बार्डियर के सीईओ एरिक मार्टेल ने एक मीटिंग की है. इस बैठक में दोनों के बीच भारत की विमानन क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से संभावित साझेदारी पर चर्चा हुई है. अडानी ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी की है. उन्होंने लिखा है -  भारत की एविएशन ग्रोथ को मजबूती देने के लिए विमान सेवाओं, MRO और रक्षा में परिवर्तनकारी साझेदारी पर बॉम्बार्डियर के सीईओ एरिक मार्टेल के साथ शानदार चर्चा हुई. हम एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के लिए साथ आए हैं.

विविधता पर है जोर
अडानी ग्रुप पहले से ही अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के जरिये देश के डिफेंस और एविएशन सेक्टर में मौजूद है. लेकिन अब अडानी शायद कुछ बड़ा करने चाहते हैं. इसलिए वह बॉम्बार्डियर के साथ नजदीकी बढ़ा रहे हैं. गौरतलब है कि अडानी समूह तेजी से विस्तार के रास्ते पर चल रहा है. किसी एक सेक्टर तक सीमित रहने के बजाये अडानी अपने पोर्टफोलियो में विविधता पर जोर दे रहे हैं. उन्होंने बीते कुछ समय में कई कंपनियों का अधिग्रहण भी किया है.

इसलिए फेमस है कंपनी 
बॉम्बार्डियर की बात करें, तो कनाडा की ये कंपनी इनोवेशन के लिए पहचानी जाती है. उसके 'चैलेंजर' और ग्लोबल एयरक्राफ्ट अत्याधुनिक तकनीक, केबिन डिजाइन और बेजोड़ परफॉरमेंस के लिए दुनिया भर की पसंद बने हुए हैं. बॉम्बार्डियर के विमान वैश्विक स्तर पर सैन्य और सरकारी ऑपरेशन में इस्तेमाल किये जाते हैं. कंपनी की वेबसाइट बताती है कि वो डिफेंस मिशन के लिए सॉल्यूशन भी प्रदान करती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

7 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

9 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

10 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

6 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित