✕

होम / बिजनेस / गौतम अडानी ने की बड़ी घोषणा, नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र में ₹1 लाख करोड़ होंगे निवेश

गौतम अडानी ने की बड़ी घोषणा, नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र में ₹1 लाख करोड़ होंगे निवेश

अडानी ग्रुप का यह निवेश उत्तर-पूर्वी राज्यों के आर्थिक भविष्य को मजबूत करने के साथ क्षेत्रीय समावेशी विकास और राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक बड़ा कदम होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन और अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी ने शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी भारत में एक बड़े निवेश की घोषणा की है. गौतम अडानी ने कहा है कि उनका ग्रुप अगले 10 वर्षों में उत्तर-पूर्वी भारत में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा. यह घोषणा राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट के दौरान की गई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. बता दें, यह निवेश फरवरी 2025 में 'इन्वेस्टिंग इन असम' कार्यक्रम में किए गए 50,000 करोड़ रुपये के वादे के अतिरिक्त होगा, जिससे कुल निवेश 1 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

किन क्षेत्रों में होगा निवेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम अडानी ने बताया है कि यह निवेश ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, सड़क एवं राजमार्ग निर्माण, बिजली ट्रांसमिशन, स्मार्ट मीटरिंग, हाइड्रो और पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स, लॉजिस्टिक्स, कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों में किया जाएगा. उन्होंने कहा, "इन्फ्रास्ट्रक्चर से भी ज्यादा, हम लोगों में निवेश करेंगे। हर पहल स्थानीय नौकरियों, स्थानीय उद्यमशीलता और सामुदायिक भागीदारी को प्राथमिकता देगी."

स्थानीय विकास और सामुदायिक भागीदारी पर जोर

अडानी ने उत्तर पूर्व में चल रही विकास प्रक्रिया को भारत की विकास गाथा का नया अध्याय बताते हुए कहा कि अब यह क्षेत्र न केवल सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है, बल्कि आर्थिक संभावनाओं और रणनीतिक दिशा का भी केंद्र बन गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अडानी समूह की प्राथमिकता केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की भागीदारी और सशक्तिकरण होगी.

पीएम मोदी की दृष्टि को दिया श्रेय

अडानी ने उत्तर-पूर्व में हो रहे विकास का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि को दिया. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने कोई सीमा नहीं देखी, केवल शुरुआत देखी. जब आपने कहा ‘एक्ट ईस्ट, एक्ट फास्ट, एक्ट फर्स्ट’, तो आपने उत्तर पूर्व को जगाने की घंटी दी.” उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की 65 व्यक्तिगत यात्राओं, 6.2 लाख करोड़ रुपये के निवेश और 2014 से अब तक सड़क नेटवर्क और हवाई अड्डों के दोगुने विस्तार ने क्षेत्र को बदलकर रख दिया है.

गौतम अडानी ने प्रधानमंत्री से कहा, “हम आपकी दूरदृष्टि के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे.” उन्होंने उत्तर पूर्व के मुख्यमंत्रियों से वादा किया कि अडानी ग्रुप उनके लोगों के साथ हाथ मिलाकर काम करेगा. पूर्वोत्तर के नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हम अडानी में आपके सपनों, आपकी गरिमा और आपके भाग्य के साथ खड़े रहेंगे.”

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

6 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

6 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

4 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

7 hours ago