होम / बिजनेस / आम जनता ही नहीं, अब Adani को भी है अच्छे दिनों की आस; आंकड़े दे रहे गवाही

आम जनता ही नहीं, अब Adani को भी है अच्छे दिनों की आस; आंकड़े दे रहे गवाही

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल कमाई के मामले में मार्क जुकरबर्ग सबसे आगे हैं. जबकि दौलत गंवाने वालों में अडानी का नंबर पहला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई सहित तमाम तरह की परेशानियों से जूझ रही आम जनता के साथ-साथ अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) को भी अच्छे दिनों की आस है. 2023 में अडानी की दौलत का पहाड़ लगातार दरक ही रहा है. ब्लूमबर्ग की अरबपतियों की सूची में अडानी नंबर 2 से 22 वें पायदान पर पहुंच चुके हैं. पिछले साल एक समय ऐसा भी था, जब लिस्ट के टॉप 10 कारोबारियों में केवल अडानी की मुनाफा कमा रहे थे. अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. अडानी समूह के चेयरमैन टॉप-20 से भी बाहर हो चुके हैं. 

सबसे ज्यादा जुकरबर्ग ने कमाया
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में हुए ताजा बदलाव के अनुसार, टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) 198 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं. जबकि Amazon फाउंडर जेफ बेजोस 160 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं और फ्रांस के जोसेफ आरनॉल्ट 157 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) लिस्ट में 11वें पायदान पर हैं. उनकी नेटवर्थ 85.7 अरब डॉलर है. इस साल सबसे ज्यादा कमाई फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने की है. इस साल उनकी नेटवर्थ में 67.4 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है और वह 113 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं.

सबसे ज्यादा अडानी ने गंवाया
गौतम अडानी ने इस साल 61.8 अरब डॉलर गंवाए हैं. बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 1.49 अरब डॉलर की गिरावट आई और अब उनके पास 58.7 अरब डॉलर की संपत्ति है. इस लिहाज से देखें तो अडानी ने इस साल सबसे ज्यादा दौलत गंवाई है. एक ऐसे कारोबारी के लिए जिसकी दौलत का पहाड़ हर दिन बड़ा हो रहा था, महज एक साल में 61.8 अरब डॉलर का नुकसान 'बुरे दिन' नहीं तो और क्या है. लिहाजा आम जनता की तरह अडानी को भी यही आस होगी कि उनके अच्छे दिन भी जल्द शुरू हो जाएं. बता दें कि इस साल जनवरी में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह को तगड़ा झटका दिया था. इस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. वहीं, इस साल अब तक मुकेश अंबानी ने भी 1.40 अरब डॉलर गंवाए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

2 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

2 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

4 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

4 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

2 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

2 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

4 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

4 hours ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

20 hours ago