होम / बिजनेस / Gautam Adani ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसे कोई तोड़ना नहीं चाहेगा

Gautam Adani ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसे कोई तोड़ना नहीं चाहेगा

अडानी समूह इस साल जनवरी से पहले तक काफी तेजी से भाग रहा था, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने उसे करारा झटका दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी और अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) इस साल एक ऐसा रिकॉर्ड बना गए हैं, जिसे न वो खुद कभी दोहराना चाहेंगे और न ही कोई दूसरा कारोबारी उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगा. दरअसल, अडानी 2023 में सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने वाले अरबपतियों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, इस साल गौतम अडानी की नेटवर्थ में 35.4 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है, जो बाकियों के मुकाबले काफी ज्यादा है. 

नंबर 2 से 15वें पायदान पर
इस साल की शुरुआत गौतम अडानी के लिए अच्छी नहीं रही. 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई और अडानी की दौलत का पहाड़ दरकना शुरू हो गया. हर दिन उन्होंने भारी-भरकम नुकसान उठाया. उनकी कंपनियों के शेयर आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरे. इस रिपोर्ट से पहले तक अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे. दूसरे शब्दों में कहें, तो वह कुछ समय के लिए दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बन गए थे. लेकिन एक रिपोर्ट ने अडानी का पूरा गणित ही बिगाड़ दिया. आज वह 85.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं.

इतना कम हुआ मार्केट कैप
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए थे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि समूह की कंपनियों के शेयर ओवरवैल्यूड हैं. हालांकि, अडानी ग्रुप ने सभी आरोपों का खंडन किया था, लेकिन इसका खास असर नहीं हुआ. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले समूह का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया था, जो वर्तमान में 14 लाख करोड़ रुपए है. इसी साल नौ मार्च को तो समूह का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए रह गया था, लेकिन बाद में इसमें सुधार देखने को मिला.

Musk ने की सबसे ज्यादा कमाई
इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कारोबारी की बात करें, तो यह रिकॉर्ड एलन मस्क (Elon Musk) के नाम है. Tesla के मालिक मस्क की नेटवर्थ में इस साल 93.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. जबकि Facebook फाउंडर मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में 75.1 अरब डॉलर और Amazon के मालिक जेफ बेजोस की नेटवर्थ में 65 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ इस साल 5.16 अरब डॉलर बढ़ी है. अंबानी 92.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

34 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

59 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

1 hour ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

34 minutes ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

47 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

59 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago