✕

होम / बिजनेस / एक और बड़ा कर्ज लेने की तैयारी में हैं Gautam Adani, विदेशी बैंकों से चल रही बातचीत!

एक और बड़ा कर्ज लेने की तैयारी में हैं Gautam Adani, विदेशी बैंकों से चल रही बातचीत!

अडानी समूह की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड बड़े कर्ज के लिए विदेशी बैंकों से बातचीत कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) 2023 में मिले अनगिनत झटकों के बावजूद कारोबार विस्तार की योजना पर काम कर रहे हैं. अडानी सोलर और विंड परियोजनाओं की क्षमता भी बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने एक बड़ा प्लान तैयार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि अडानी समूह (Adani Group) की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) 1.8 बिलियन डॉलर तक का कर्ज लेने वाली है. कर्ज के लिए कंपनी विदेशी लेंडर्स के एक समूह के संपर्क में है. 

इनसे चल रही है बातचीत
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कर्ज के रूप में जो रकम हासिल होगी, उसका इस्तेमाल सोलर और विंड परियोजनाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाएगा. लोन के लिए अडानी समूह जिन लेंडर्स से बातचीत कर रहा है उनमें BNP पारिबा एसए, डॉयचे बैंक AG, बार्कलेज PLC, First Abu Dhabi Bank, राबोबैंक और Standard Chartered PLC शामिल हैं. हालांकि, अडानी समूह की तरफ से इस संबंध में अब तक कोई बयान नहीं आया है. कहा जा रहा है कि यदि दिसंबर के अंत से पहले यह बातचीत फाइनल हो जाती है, तो यह इस साल एशिया के 20 सबसे बड़े कर्जों में से एक होगा.

कंपनी के शेयर में आई तेजी
अडानी समूह ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और ACC लिमिटेड को खरीदने के लिए भी बड़े पैमाने पर कर्ज लिया था, जिसे री-फाइनेंस करने के लिए 3.5 बिलियन डॉलर के फंडिंग पैकेज को हाल ही में उसने हासिल किया है. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से समूह अपने कर्ज चुकाने पर ज्यादा फोकस कर रहा है, ताकि निवेशकों को भरोसा दिलाया जा सके कि उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत है. उधर, Adani Green Energy के शेयरों की बात करें, तो कल इसमें उछाल दर्ज किया गया. गुरुवार को कंपनी का शेयर करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 894 रुपए पर बंद हुआ था. अब लोन वाली खबर का सर बाजार पर क्या रहता है, यह देखने वाली बात होगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

1 hour ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

2 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

2 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

2 hours ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

2 hours ago

बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

7 hours ago