✕

होम / बिजनेस / गौतम अडानी ने किया वायर एंड केबल बिजनेस में उतरने का ऐलान, जानिए क्या है प्लान?

गौतम अडानी ने किया वायर एंड केबल बिजनेस में उतरने का ऐलान, जानिए क्या है प्लान?

अडानी समूह के वायर एंड केबल्स के बिजनेस में कदम रखने के एलान के बाद सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप ने अब एक और नए बिजनेस में उतरने का ऐलान किया है, लेकिन यह खबर सुनकर मानों दूसरी कंपनियों को पसीना आ गया है. देश में केबल और वायर निर्माता कंपनियों केईआई इंडस्ट्रीज, पॉलीकैब और हैवेल्स के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, क्योंकि अडाणी समूह ने इस सेक्टर में काम शुरू करने की घोषणा की है. अडानी ग्रुप ने एक नए ज्वाइंट वेंचर ‘प्रणीता इकोकेबल्स’ बनाकर इस वायर और केबल इंडस्ट्री में काम की शुरुआत करने जा रहा है.

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

19 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में, अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने इस बात की जानकारी दी. अडानी ग्रुप ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कच्छ कॉपर ने एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी ‘प्रणीता इकोकेबल्स लिमिटेड’ का निगमन पूरा कर लिया है. कच्छ कॉपर और प्रणीता वेंचर्स दोनों के पास नवगठित कंपनी में 50 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी होगी.

कितना बड़ा है केबल और वायर मार्केट?

भारत के केबल और वायर मार्केट का साइज 2024 में 9.32 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, और 2025 में इसके 10.01 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2032 तक 17.08 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में अडानी ग्रुप की इस सेक्टर में एंट्री से अन्य कंपनियों का मार्केट शेयर बंट सकता है.

क्यों गिरे दिग्गज कंपनियों के शेयर?

अडानी ग्रुप के केबल और वायर इंडस्ट्री में उतरने के ऐलान से इस सेक्टर की अहम कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, क्योंकि अब मार्केट में अडानी जैसा एक और बड़ा प्लेयर आ गया है. इससे पहले अल्ट्राटेक ग्रुप ने भी वायर और केबल इंडस्ट्री में आने का ऐलान किया था. आज हैवेल्स, पॉलीकैब और केईआई इंडस्ट्री के शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली. पॉलीकैब के शेयर 8 फीसदी, हैवेल्स के शेयर 5 फीसदी तो केईआई इंडस्ट्री के शेयर 12 प्रतिशत तक टूट गए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

1 day ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 day ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

1 day ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

9 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

3 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

5 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

6 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago