होम / बिजनेस / एक कीड़ा बना IndiGo का सिरदर्द, बदनामी तो हुई, लाइसेंस पर भी लटकी तलवार! 

एक कीड़ा बना IndiGo का सिरदर्द, बदनामी तो हुई, लाइसेंस पर भी लटकी तलवार! 

इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है. कंपनी का इसका मार्केट शेयर लगभग 60 प्रतिशत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) एक कीड़े की वजह से मुश्किलों में घिर गई है. मुश्किल भी ऐसी कि उसके लाइसेंस पर ही बात बन आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. FSSAI ने एयरलाइन से पूछा है कि उसका लाइसेंस सस्पेंड या कैंसल करने पर विचार किया नहीं जाना चाहिए? दरअसल, यह पूरा मामला शुरू हुआ एक महिला यात्री की शिकायत से, जिसे फ्लाइट में परोसे गए खाने में कीड़ा मिला था.

7 दिन में देना होगा जवाब
महिला का आरोप है कि 29 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट 6E 6107 में यात्रियों को परोसे गए सैंडविच में कीड़ा मिला था. रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिगो ने FSSAI के नोटिस की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह प्रोटोकॉल के मुताबिक इसका जवाब देगी. इंडिगो को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की ओर से 2 जनवरी को नोटिस जारी किया गया था. कंपनी के पास इसका जवाब देने के लिए 7 दिन का समय है. FSSAI ने नोटिस में इंडिगो से पूछा है कि यात्रियों को खराब खाना परोसने के कारण उसके लाइसेंस को निलंबित या रद्द क्यों नहीं किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें - एविएशन इंडस्ट्री को मिलेगा जबरदस्त तोहफा, Rolls Royce ने शुरू की रिसर्च!

इंडिगो मांग चुकी है माफी
दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E 6107 में सफर कर रहीं खुशबू गुप्ता ने सैंडविच में कीड़ा मिलने की शिकायत की थी. उन्होंने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. हालांकि, इंडिगो ने इसके लिए माफी मांगते हुए कहा था कि वह अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है. इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि महिला यात्री की शिकायत के बाद सैंडविच परोसना तुरंत बंद कर दिया गया था. मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है. इसका मार्केट शेयर लगभग 60 प्रतिशत है. कंपनी रोजाना 1300 से अधिक फ्लाइट्स ऑपरेट करती. इंडिगो में करीब 25000 कर्मचारी काम करते हैं. इसके दुनियाभर के 60 शहरों में ऑफिस हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

16 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

17 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago