✕

होम / बिजनेस / इस बार भी दिवाली पर जलेंगे महंगाई के दीये, फल-सब्जी से लेकर तेल तक सबकुछ महंगा

इस बार भी दिवाली पर जलेंगे महंगाई के दीये, फल-सब्जी से लेकर तेल तक सबकुछ महंगा

खाने के तेल के दामों में पिछले कुछ दिनों में बढ़ोत्तरी हो चुकी है. इसी तरह, फल-सब्जियों की कीमतों में भी आग लगी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई को सरकार ने भले ही कागजों में नियंत्रित करने में सफलता हासिल कर ली हो, लेकिन असल जिंदगी में यह आम आदमी के दर्द की वजह बनी हुई है. फेस्टिवल सीजन में महंगाई का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ने की आशंका है. क्योंकि फल-सब्जियों के साथ-साथ सरसों का तेल, रिफाइंड और सोयाबीन ऑयल के दामों में भी लगातार इजाफा हो रहा है. 

इस वजह से बढ़े दाम
एक रिपोर्ट के अनुसार, सरसों का तेल, रिफाइंड और सोयाबीन ऑयल के दाम प्रति लीटर करीब 10 रुपए तक बढ़ चुके हैं. आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा हो सकता है. इसका मतलब है कि इस बार भी दिवाली पर आम जनता के घर महंगाई के दीये जलेंगे. रिपोर्ट में कारोबारियों के हवाले से बताया गया है कि  देश में हर साल करीब 240 लाख टन तेल की खपत होती है. इसमें से 60% से अधिक तेल दूसरे देशों से आता है. सरकार ने तेलों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है, जिसका असर होलसेल मार्केट में दिखने लगा है.

मिठाई भी होगी महंगी
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आयात शुल्क बढ़ने के महज तीन दिनों के भीतर ही दिल्ली के होलसेल बाजारों में सरसों के तेल, रिफाइंड और सोयाबीन ऑयल के भाव प्रति लीटर करीब 10 रुपए बढ़ गए हैं. तेल महंगा होने से बाकी कई चीजें भी महंगाई हो जाएंगी. उदाहरण के तौर पर मिठाई की कीमतों में इजाफा होगा. साथ ही नमकीन आदि भी के दाम भी बढ़ जाएंगे. त्योहारी सीजन में मिठाई की डिमांड काफी ज्यादा होती है, ऐसे में लोगों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. 

फूल गोभी की कीमतों में आग
फल-सब्जियों के दामों में भी आग लगी हुई है. फूल गोभी कई जगह 100 रुपए का आंकड़ा पार कर गई है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फूल गोभी के एक छोटे फूल की कीमत 100 रुपए पहुंच गई है. जबकि एक हफ्ते पहले यह 70 रुपए के आसपास थी. व्यापारियों का कहना है कि बारिश के चलते इस बार आवक प्रभावित हुई है. इस वजह से दाम काफी ज्यादा बढ़ गए हैं. इसके अलावा, दूसरी सब्जियों और फलों की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित