होम / बिजनेस / सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए Freyr Energy ने इकट्ठा किए 58 करोड़ रुपए!

सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए Freyr Energy ने इकट्ठा किए 58 करोड़ रुपए!

Freyr Energy भारतीय रिटेल कस्टमर्स के बिजली बिल कम करवाने के लिए उन्हें बेहतर सोलर सोल्यूशंस प्रदान करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Freyr Energy भारत की अग्रणी रूफटॉप सोलर कंपनियों में से एक है और इस वक्त कंपनी को लेकर काफी महत्त्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है. हाल ही में कंपनी को इक्विटी इन्वेस्टमेंट के रूप में 58 करोड़ रुपए की इन्वेस्टमेंट की प्राप्ति हुई है. 

Freyr Energy की महत्त्वपूर्ण भूमिका
भारत के सतत विकास में Freyr Energy की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है और घरों एवं MSMEs (Micro, Small and Medium Enterprises) जैसे रिटेल कस्टमर्स द्वारा सोलर एनर्जी की दिशा में बढ़ाये जा रहे बदलावों को गति प्रदान करने में भी कंपनी की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है. कंपनी के लिए इन्वेस्टमेंट के इस दौर की अध्यक्षता EDFI ElectriFI द्वारा की गई थी. EDFI ElectriFI, EU द्वारा फंड की गई एक इम्पैक्ट इन्वेस्टमेंट फैसिलिटी है और इसका प्रबंधन EDFI मैनेजमेंट कंपनी के द्वारा किया जाता है. 

पार्टनरशिप से कम होगा बिजली का बिल
इन्वेस्टमेंट के इस दौर में भाग लेने वाले अन्य इन्वेस्टर्स में SEEAA (Schneider Electric Energy Asia) फंड, लोटस कैपिटल LLC (Lotus Capital LLC), Maybright वेंचर्स (Maybright Ventures) और VT कैपिटल (VT Capital) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. EDFI मैनेजमेंट कंपनी के CEO Rodrigo Madrazo ने इस महत्त्वपूर्ण इन्वेस्टमेंट के बारे में अपनी उत्सुकता जताते हुए कहा कि भारत में सोलर मार्केट का रिटेल क्षेत्र काफी बिखरा हुआ और अव्यवस्थित है. इस विषय में हमें Freyr Energy के साथ जुड़कर टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर फाइनेंसिंग से जुड़े ऐसे सोलर सोल्युशंस प्रदान करने का मौका नजर आ रहा है जिनकी मदद से रिटेल कस्टमर्स को अपने बिजली के बिल कम करने में सहायता मिलेगी. 

Freyr Energy के लक्ष्य को मिलेगी मजबूती
Freyr Energy के को-फाउंडर राधिका और सौरभ ने इस मौके पर कहा है कि हम इस फंड रेज को लेकर काफी उत्सुक हैं और मिले-जुले विचारों वाले इन्वेस्टर्स को पाकर हमें बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही है. इस रणनीतिक इन्वेस्टमेंट की बदौलत Freyr Energy के भारतीय रिटेल कस्टमर्स को शक्ति प्रदान करने के लक्ष्यों को मजबूती मिलेगी और साथ ही हम अपनी टीम बनाने, प्रोडक्ट को विकसित करने और मार्केटिंग जैसे विभिन्न पहलुओं में इन्वेस्टमेंट भी कर पायेंगे. 
यह भी पढ़ें: IT विभाग का Trident Group पर छापा; मध्य-प्रदेश, पंजाब और NCR के ठिकानों की हो रही जांच!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

17 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

18 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago