होम / बिजनेस / Lalit Modi ने किसे बनाया अपना उत्तराधिकारी, कितनी दौलत है उनके पास?

Lalit Modi ने किसे बनाया अपना उत्तराधिकारी, कितनी दौलत है उनके पास?

ललित मोदी ने अचानक अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर सबको चौंका दिया है. ललित बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी (Lalit Modi) ने अपने एकलौते बेटे रुचिर मोदी (Ruchir Modi) को अपना उत्तराधिकारी बनाया है. इसके साथ ही उन्होंने केके मोदी फैमिली ट्रस्ट की ललित कुमार मोदी (एलकेएम) शाखा के प्रमुख और केके मोदी फेमिली ट्रस्ट के लाभार्थी के रूप में अपने इस्तीफे की भी घोषणा की है. दरअसल, ललित मोदी बीमार चल रहे हैं. उन्हें कोरोना के बाद इंफ्लुएंजा (Influenza) और निमोनिया (Pneumonia) हो गया है. शायद इस वजह से उन्होंने अचानक इतना बड़ा फैसला ले लिया. 

बेटी से बात कर लिया फैसला 
केके मोदी फैमिली ट्रस्ट के सदस्यों को लिखे पत्र में ललित मोदी ने कहा है कि उनके और उनकी मां व बहन के बीच लंबे समय से मुकदमे चल रहे हैं और समझौते के लिए कई दौर की बातचीत के बावजूद उन्हें बहुत परेशानी हुई है. उन्होंने कहा है कि एलकेएम शाखा के उत्तराधिकारी के रूप में उन्होंने अपने बेटे रुचिर का नाम तय किया है, जो अब से इसके सभी मामलों को संभालेंगे. ललित मोदी ने अपनी 4555 करोड़ रुपए की संपत्ति रुचिर को सौंप दी है. मोदी ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि बेटी आलिया से बात करने के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है.

कई प्रोजेक्ट कर रहे लीड
28 साल के रुचिर मोदी ललित मोदी के एकलौते बेटे हैं. रुचिर, Modi Enterprises, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड (Godfrey Phillips India Ltd), मोदी केयर (Modicare), केके मोदी ग्रुप (KK Modi Group) के डायरेक्ट हैं. वो मोदी वेंचर के फाउंडर भी हैं. इसके अलावा वह कई प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं. रुचिर ने लंदन से बिजनेस मैनेंजमेंट में ग्रेजुएशन किया है. उन्हें अपने पिता की तरह क्रिकेट का शौक है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल के पूर्व चैयरमैन ललित मोदी की तबीयत काफी खराब है. उन्हें इलाज के लिए मेक्सिको सिटी से लंदन लाया गया है.

2010 में छोड़ दिया था भारत
ऑक्सीजन स्पोर्ट पर चल रहे ललित मोदी ने अचानक अपने उत्तराधिकारी की घोषणा करके सबको चौंका दिया है. उन्होंने लिखा कि अब उनकी फैमिली ट्रस्ट की संपत्ति और कमाई में कोई दिलचस्पी नहीं है. बता दें कि ललित मोदी 2010 में भारत छोड़कर लंदन चले गए थे. कुछ वक्त पहले ललित मोदी और सुष्मिता सेन के रिश्ते की बात सामने आई थी. मोदी ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर सुष्मिता सेन संग फोटोज शेयर कर अपने रिश्ते का ऐलान किया था. हालांकि, इसके कुछ ही समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबर भी आने लगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

8 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

9 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

10 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

11 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

10 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

5 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

8 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

14 hours ago