होम / बिजनेस / ब्लैकस्टोन इंडिया के पूर्व डायरेक्टर ने अब MyySports में किया इन्वेस्टमेंट
ब्लैकस्टोन इंडिया के पूर्व डायरेक्टर ने अब MyySports में किया इन्वेस्टमेंट
मैथ्यू साइरिक ने कहा कि 1 बिलियन स्मार्टफोन के साथ भारत डिजिटल क्रांति के शिखर पर है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
द ब्लैकस्टोन' ग्रुप के भारत में प्राइवेट इक्विटी के पूर्व निदेशक और सह-प्रमुख मैथ्यू साइरिक ने MyySports में 2 मिलियन डॉलर का निवेश किया है. साइरिक पहले से ही बोर्ड मेंबर हैं और अब को-फाउंडर के रूप में इसका हिस्सा बन गए हैं. वह फ्लोरिंट्री एडवाइजर्स के संस्थापक भी हैं. सौरव बनर्जी ने 2021 में MyySports की स्थापना की थी. यह एक स्पोर्ट्स-टेक स्टार्ट-अप है, जो ऐप के माध्यम से लाखों खेल प्रेमियों को अपना कंटेंट बनाने, उसे सोशलाइज करने और मॉनिटाइज करने के लिए सरल क्रिएटर टूल्स प्रदान करता है. MyySports ने हाल ही में एक गेमिंग कंपनी MyyHashstash का अधिग्रहण किया था.
भारत डिजिटल क्रांति के शिखर पर
MyySports के सह-संस्थापक और निदेशक, मैथ्यू साइरिक ने कहा, '1 बिलियन स्मार्टफोन के साथ भारत डिजिटल क्रांति के शिखर पर है. MyySports प्रत्येक खेल प्रेमी की खेल यात्रा को कैप्चर और सोशलाइज करता है. अपनी अनूठी पेशकश के साथ, MyySports अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़ी स्पोर्ट्स कम्युनिटी को कैप्चर करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस रोमांचक यात्रा में सौरव के साथ साझेदारी करके मुझे खुशी हो रही है'.
मैथ्यू के अनुभव का मिलेगा लाभ
MyySports के संस्थापक सौरव बनर्जी ने कहा कि मैथ्यू को सह-संस्थापक के रूप में पाकर मैं बेहद खुश हूं. वह एक ऐसे इन्वेस्टर हैं, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और स्पोर्ट्स सेक्टर में अब तक उन्होंने पांच से ज्यादा इन्वेस्टमेंट किए हैं. MyySports को उनके अनुभव से बहुत लाभ होगा. मैं MyySports की पूरी टीम की ओर से उनका हार्दिक स्वागत करता हूं'.
टैग्स