✕

होम / बिजनेस / विदेशी निवेशक फिर लुटा रहे भारतीय बाजार पर प्यार, हमारी मजबूत अर्थव्यवस्था है वजह

विदेशी निवेशक फिर लुटा रहे भारतीय बाजार पर प्यार, हमारी मजबूत अर्थव्यवस्था है वजह

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पूंजी का प्रवाह फिर से बढ़ने लगा है. विदेशी निवेशक बेहतर रिटर्न की चाह में वापस लौट रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था विदेशी निवेशकों को फिर से आकर्षित कर रही है. विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में तेजी से पैसा लगा रहे हैं. लोकसभा चुनाव से जुड़ी अनिश्चितता और कुछ वैश्विक कारणों के चलते सतर्कता बरत रहे निवेशक अब पुन: भारतीय बाजार की तरफ लौट रहे हैं. ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस तिमाही में भारतीय बाजार में 8.5 बिलियन डॉलर की शुद्ध विदेशी खरीदारी हुई है. इसे 2023 के मध्य के बाद होने वाली सबसे बड़ी खरीदारी बताया जा रहा है.

इसलिए बना है आकर्षक
केंद्र में एक मजबूत सरकार और कुछ ग्लोबल सूचकांकों के भारत के प्रति बेहतर रुझान से विदेशी निवेशक यहां का रुख कर रहे हैं. इसके साथ ही अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों कटौती से भी देश में विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने की उम्मीद है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि महंगे वैल्यूएशन के बावजूद, भारतीय शेयर बाजार दूसरे मार्केट की तुलना में आकर्षक बना हुआ है. क्योंकि दूसरे बाजारों में भारत की तुलना में विकास की संभावनाएं अपेक्षाकृत कम हैं.  

चीन की कमजोरी का लाभ
जानकारों का कहना है कि अर्थव्यवस्था के लिहाज से चीन की कमजोरी का लाभ भी भारत को मिल रहा है. चीन इस समय तमाम तरह की परेशानियों में घिरा हुआ है. ऐसे में निवेशक वहां पैसा लगाने से हिचक रहे हैं. जबकि भारत में उन्हें अच्छे रिटर्न की बेहतरीन संभावना दिखाई दे रही है. इसलिए उन्होंने पुन: भारतीय शेयर बाजार पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है. बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का अनुमान है कि भारत 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन जाएगा.  

लगातार बढ़ रहा है निवेश
भारत का सकल घरेलू उत्पाद पिछली तिमाही में एक साल पहले की तुलना में 6.7% बढ़ा है. भले ही यह आंकड़ा अनुमान से कुछ कम रहा, लेकिन चीन के 4.7 प्रतिशत के आंकड़े से ज्यादा है. इस महीने यानी सितंबर में भी भारतीय बाजार में विदेशी निवेश बढ़ रहा है. पिछले कुछ महीनों से इसमें लगातार इजाफा दर्ज किया गया है. जबकि अप्रैल-जून तिमाही में विदेशी निवेशकों ने करीब 1 बिलियन डॉलर के शेयर बेचे थे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

9 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

12 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

12 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

9 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित