✕

होम / बिजनेस / विदेशी निवेशकों ने सितंबर में बरसाए खूब पैसे, तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

विदेशी निवेशकों ने सितंबर में बरसाए खूब पैसे, तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की कटौती के बाद FPI का भारतीय बाजार में निवेश लगातार बढ़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

घरेलू बाजार में जारी ऐतिहासिक उड़ान के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का रुख भी बदला नजर आने लगा है. अमेरिका में ब्याज दर कटौती के बाद तो भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी को पंख लगे हुए हैं. इस महीने उन्होंने अभी तक 57 हजार करोड़ से ज्यादा के भारतीय शेयरों की खरीदारी कर ली है, इस निवेश के साथ ही 2024 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का इक्विटी में कुल निवेश 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है.

सितंबर बना सबसे शानदार महीना

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई भारतीय शेयरों में 57,359 करोड़ रुपये डाल चुके हैं. यह सिर्फ इस साल किसी एक महीने में एफपीआई से इंडियन इक्विटीज में आए निवेश का सबसे बड़ा आंकड़ा ही नहीं है, बल्कि यह अब तक के सबसे शानदार महीनों में एक बन गया है. यह दिसंबर 2023 के बाद से सबसे अधिक निवेश है, जब FPI ने इक्विटी में 66,135 करोड़ रुपये का निवेश किया था.

1 लाख करोड़ के पार निकला निवेश

एफपीआई के द्वारा सितंबर महीने में भारतीय शेयरों की हुई जमकर खरीदारी में और भी रिकॉर्ड बने-बिगड़े हैं. महीने में 57 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयरों की खरीदारी से इंडियन इक्विटीज में एफपीआई के निवेश का आंकड़ा इस साल में पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है. महीने के दौरान 20 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने एक ही दिन में 14,064 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की थी, जो करीब 3 साल का नया रिकॉर्ड है. उससे पहले एक दिन में सबसे बड़ी खरीदारी का रिकॉर्ड 6 मई 2020 को बना था. तब विदेशी निवेशकों ने एक दिन में 17,123 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की खरीदारी की थी.

इस कारण बढ़ गई FPI की रफ्तार

अमेरिका में सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने लंबे इंतजार के बाद इसी महीने से ब्याज दरों में कटौती की शुरुआत की है. फेडरल रिजर्व ने 18 सितंबर को ब्याज में कटौती का ऐलान किया. उसने बाजार के अनुमानों से बढ़कर 0.50 फीसदी की कटौती एक झटके में कर दी. बाजार 0.25 फीसदी तक की कटौती की उम्मीद कर रहा था. यूएस फेड के इस फैसले से बड़े विदेशी निवेशक यूएस बॉन्ड से पैसे निकालने लगे. यह फंड मुख्य रूप से उभरते बाजारों की ओर जा रहा है, जिसका सबसे ज्यादा फायदा भारतीय शेयर बाजार को हो रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

23 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

6 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

23 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित