✕

होम / बिजनेस / लगातार चौथे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, इस हफ्ते $6.60 अरब की हुई बढ़ोतरी

लगातार चौथे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, इस हफ्ते $6.60 अरब की हुई बढ़ोतरी

विदेशी मुद्रा भंडार 6.60 अरब डॉलर बढ़कर 665.40 अरब डॉलर के 5 महीने के हाई पर पहुंच गया. इसके अलावा गोल्ड रिजर्व का मूल्य 51.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 77.79 अरब डॉलर हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर है. 28 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.60 अरब डॉलर बढ़कर 665.40 अरब डॉलर पहुंच गया. रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, ये लगातार चौथा हफ्ता है, जब भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है. आरबीआई ने कहा कि बीते हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 4.53 अरब डॉलर बढ़कर 658.8 अरब डॉलर हो गया था. सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.89 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था.

6.16 अरब डॉलर बढ़ी एफसीए

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 28 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) 6.16 अरब डॉलर बढ़कर 565.01 अरब डॉलर हो गईं. डॉलर में बताई जाने वाली एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी  फॉरेन करेंसी के मूल्य में बढ़ोतरी या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है.

गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

आंकड़ों के अनुसार, रिपोर्टिंग वीक में गोल्ड रिजर्व 51.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 77.79 अरब डॉलर हो गया. इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) में देश का स्पेशल ड्राइंग राइट (SDR) 6.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.18 अरब डॉलर रह गया. जबकि आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.41 अरब डॉलर रह गया.

Forex Reserve में दुनिया के 5 सबसे बड़े देश

दुनिया में सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों में चीन टॉप पर है. चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 3571 अरब डॉलर है. इसके बाद दूसरे नंबर पर जापान है, जिसका फॉरेक्स रिजर्व 1238 अरब डॉलर है. तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड का नाम है, जिसके पास 952 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है. वहीं चौथे नंबर पर 665 अरब डॉलर के साथ भारत का नाम है. वहीं, 620 अरब डॉलर के साथ रूस पांचवे नंबर पर है. खास बात ये है कि दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका का नॉम टॉप-10 में भी नहीं है. अमेरिका के पास 243 अरब डॉलर का फॉरेक्स रिजर्व है और वो दुनिया में 15वें नंबर पर है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

15 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

17 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

18 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

20 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

15 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

15 hours ago