✕

होम / बिजनेस / विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड, $11.47 अरब बढ़कर 740.80 अरब डॉलर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड, $11.47 अरब बढ़कर 740.80 अरब डॉलर पर पहुंचा

लगातार दूसरे सप्ताह जोरदार बढ़ोतरी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और सोने के भंडार में भी उछाल; 28 अगस्त तक के आंकड़ों में दिखी मजबूत स्थिति

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11.47 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 740.80 अरब डॉलर पर पहुंच गया. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इससे पिछले सप्ताह यानी 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार 12.422 अरब डॉलर बढ़कर 729.328 अरब डॉलर पर पहुंचा था.

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार हो रही बढ़ोतरी से देश की बाहरी वित्तीय स्थिति और विदेशी मुद्रा बाजार में मजबूती का संकेत मिलता है. पिछले कुछ सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में तेज वृद्धि देखने को मिली है, जिससे यह एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.

विदेशी मुद्रा संपत्ति में 9.34 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा संपत्तियों (FCA) का होता है. 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में FCA 9.337 अरब डॉलर बढ़कर 600.67 अरब डॉलर हो गई. मार्च 2026 के अंत के मुकाबले विदेशी मुद्रा संपत्तियों में अब तक 48.387 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो चुकी है. वहीं, एक साल पहले की तुलना में FCA 16.73 अरब डॉलर अधिक है. विदेशी मुद्रा संपत्तियों में बदलाव पर डॉलर के मुकाबले अन्य प्रमुख मुद्राओं की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ता है.

सोने के भंडार में भी जोरदार बढ़ोतरी

विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी के साथ देश के सोने के भंडार में भी इजाफा हुआ है. 28 अगस्त वाले सप्ताह में भारत का गोल्ड रिजर्व 2.191 अरब डॉलर बढ़कर 116.409 अरब डॉलर हो गया. मार्च के अंत के मुकाबले सोने के भंडार में 1.014 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, एक साल पहले की तुलना में इसमें 29.641 अरब डॉलर का बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है.

SDR भंडार में मामूली गिरावट

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत का स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) भंडार 18.81 अरब डॉलर रहा. इसमें पिछले सप्ताह की तुलना में 43 मिलियन डॉलर की कमी आई है. हालांकि, मार्च 2026 के अंत के मुकाबले SDR भंडार 188 मिलियन डॉलर बढ़ा है. इसी तरह, IMF में भारत की रिजर्व पोजिशन 11 मिलियन डॉलर घटकर 4.914 अरब डॉलर रह गई. हालांकि, मार्च के अंत के मुकाबले इसमें 106 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है.

विदेशी मुद्रा बाजार पर RBI की नजर

RBI विदेशी मुद्रा बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव पर लगातार नजर रखता है. जरूरत पड़ने पर केंद्रीय बैंक बाजार में हस्तक्षेप करता है, ताकि विदेशी मुद्रा बाजार में कारोबार व्यवस्थित तरीके से चलता रहे. हालांकि, RBI का उद्देश्य किसी एक निश्चित विनिमय दर को बनाए रखना नहीं है. केंद्रीय बैंक का हस्तक्षेप मुख्य रूप से बाजार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव और अस्थिरता को नियंत्रित करने पर केंद्रित रहता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

9 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

13 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

14 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

15 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

9 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

10 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

13 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.