✕

होम / बिजनेस / ऑल टाइम हाई पर विदेशी मुद्रा भंडार, बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

ऑल टाइम हाई पर विदेशी मुद्रा भंडार, बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

साल 2024 में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 68 बिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा हुआ है और 700 बिलियन डॉलर के ऐतिहासिक हाई को छूने से केवल 8 बिलियन डॉलर दूर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक और अच्छी खबर आई है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 692.30 अरब डॉलर पर पहुंच गया है.  

कितना बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से जारी आंकड़ों के मुताबिक 20 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.84 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब बढ़ कर 692.30 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो कि अब तक का सर्वकालिक स्तर है. यह लगातार छठा सप्ताह है जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है.

कहां से आया कितना पैसा?

जब विदेशी मुद्रा भंडार का कैलकुलेशन किया जाता है, तो उसमें सिर्फ विदेशी मुद्रा की वैल्यू नहीं देखी जाती. बल्कि देश के पास मौजूद गोल्ड रिजर्व, आईएमएफ के पास भुगतान के लिए पड़ा पैसा और एसडीआर को भी टोटल में शामिल किया जाता है.

इसके हिसाब से 20 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्राओं का मूल्य 2.06 अरब डॉलर बढ़कर 605.69 अरब डॉलर हो गया. इसमें सिर्फ डॉलर की वैल्यू शामिल नहीं है, बल्कि विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी नॉन-अमेरिकी करेंसी की वैल्यू भी शामिल है. इन्हें सिर्फ दिखाया डॉलर के टर्म में जाता है और इनकी घट-बढ़ का असर फॉरेक्स रिजर्व पर दिखता है.

गोल्ड रिजर्व का भी बढ़िया हाल

रिजर्व बैंक के 20 सितंबर तक के डेटा के हिसाब से देश में मौजूद स्वर्ण भंडार का मूल्य 72.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 63.61 अरब डॉलर हो गया है. वहीं भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाला विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 12.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.54 अरब डॉलर हो गया. जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार (इंडियन रिजर्व) 6.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.46 अरब डॉलर रहा.

बीते कुछ समय में डॉलर की वैल्यू में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है. वहीं अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें घटाने के बाद से सोने की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है. इस वजह से भी देश के विदेशी मुद्रा भंडार का मूल्य बढ़ा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

7 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित