✕

होम / बिजनेस / देश में पहली बार पहली बार SC जजों की संपत्ति घोषित, जानिए कितने अमीर हैं CJI संजीव खन्ना?

देश में पहली बार पहली बार SC जजों की संपत्ति घोषित, जानिए कितने अमीर हैं CJI संजीव खन्ना?

सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्यायाधीशों की संपत्ति सार्वजनिक करना भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा और प्रशंसनीय कदम है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सुप्रीम कोर्ट (SC) ने पारदर्शिता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश में पहली बार न्यायाधीशों की संपत्ति और देनदारियों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी है. इस पहल के तहत मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना और उनके परिवार की संपत्ति का ब्योरा भी सामने आया है.

न्यायपालिका में पारदर्शिता की ओर बड़ा कदम

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अब जजों की संपत्ति से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है. यह निर्णय हाल ही में उस वक्त लिया गया जब जस्टिस यशवंत वर्मा के परिसरों से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद न्यायपालिका की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे थे. इसी के चलते फुल कोर्ट मीटिंग में प्रस्ताव पारित किया गया कि भविष्य में भी सभी न्यायाधीश अपनी संपत्ति सार्वजनिक करेंगे.

CJI संजीव खन्ना के नाम कितनी प्रॉपर्टी?

वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना के पास दक्षिण दिल्ली में दो बेडरूम का एक डीडीए फ्लैट और कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में चार बेडरूम का फ्लैट है. इसके अलावा गुरुग्राम में एक चार बेडरूम वाले फ्लैट में उनकी 56 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 44 प्रतिशत हिस्सेदारी उनकी बेटी के नाम है. हिमाचल प्रदेश में उनके नाम एक पुश्तैनी घर भी है, जो परिवार के विभाजन से पहले की संपत्ति है. इन सभी संपत्तियों की कीमत करोड़ों में है. 

CJI की पत्नी के पास कितनी संपत्ति?

वहीं, मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की पत्नी के पास कुल 700 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी है. इसके अलावा उनके पास कुछ हीरे के गहने, मोती और माणिक की मालाएं भी मौजूद हैं. निवेश की बात करें तो उनके पास एफडी और बैंक खातों में कुल 23,87,000 लाख रुपये की राशि है. पीपीएफ खाते में 64,51,000 लाख रुपये है, जो वर्ष 1991 में खोला गया था. वहीं शेयर और म्युचुअल फंड में उनका कुल निवेश 1,39,16,000 करोड़ रुपये है. 

अब सभी जजों की संपत्ति होगी सार्वजनिक

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के 33 में से 21 न्यायाधीशों की संपत्ति की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. बाकी जजों की संपत्ति की जानकारी भी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी. यह कदम न केवल न्यायपालिका की पारदर्शिता को बढ़ावा देगा, बल्कि जनता के विश्वास को भी मजबूत करेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

3 minutes ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

14 minutes ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

16 hours ago

बड़ी खबरें

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

14 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

3 minutes ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

15 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

17 hours ago