होम / बिजनेस / इस स्टार्टअप पर दांव लगाने जा रही है दिग्गज FMCG कंपनी ITC, जानें क्या होगा फायदा

इस स्टार्टअप पर दांव लगाने जा रही है दिग्गज FMCG कंपनी ITC, जानें क्या होगा फायदा

ITC तेजी से बढ़ते न्यूट्रिशन हेल्थ फूड्स मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है और इसलिए वह एक स्टार्टअप में हिस्सेदारी खरीद रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC लिमिटेड अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए एक स्टार्टअप का अधिग्रहण करने जा रही है. कंपनी ने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) स्टार्टअप स्प्राउटलाइफ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया है. दरअसल, ITC तेजी से बढ़ते न्यूट्रिशन हेल्थ फूड्स मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है और 'स्प्राउटलाइफ' के साथ आने से उसे इसमें मदद मिलेगी. 

इस तरह होगा अधिग्रहण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ITC ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि वो स्प्राउटलाइफ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को 3-4 साल की अवधि में किस्तों में खरीदेगी. कंपनी की योजना मार्च 2025 तक स्प्राउटलाइफ फूड्स में 47.5% हिस्सेदारी खरीदने की है. कंपनी शुरुआत में 175 करोड़ में 39.4% हिस्सेदारी खरीदेगी. बाद में मार्च 2025 तक कुल 47.5% हिस्सेदारी के लिए 80 करोड़ का और निवेश करेगी. 

तेजी से हुई ग्रोथ
शेष हिस्सेदारी का अधिग्रहण प्री-डिफाइन वैल्यूएशन क्राइटेरिया के आधार पर किया जाएगा. स्प्राउटलाइफ फूड्स के कारोबार की बात करें, तो 2021-22 (अप्रैल-मार्च) में यह बढ़कर 68 करोड़ रुपए हो गया था, जबकि 2019-20 में यह आंकड़ा 32 करोड़. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी ने कितनी तेजी से ग्रोथ की है और क्यों ITC इसे अपना बनाना चाहती है. 

ऐसे मिलेगी मदद 
स्प्राउटलाइफ 'योगा बार' के तहत अपने फूड प्रोडक्ट्स का बनाती और बेचती है. योगा बार में एक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है, जिसमें न्यूट्रिशन बार, मूसली, ओट्स और अनाज शामिल हैं. कंपनी इसे ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ ऑनलाइन भी बेचती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस डील के पूरा होने पर ITC को अपने फ्यूचर-रेडी पोर्टफोलियो को बढ़ाने में मदद मिलेगी.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

7 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

8 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

8 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

9 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

10 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

9 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

4 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

7 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

8 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

13 hours ago