होम / बिजनेस / Flipkart ने इन कंपनियों की बढ़ाई टेंशन, जानें आखिर क्या कर दिया ऐसा

Flipkart ने इन कंपनियों की बढ़ाई टेंशन, जानें आखिर क्या कर दिया ऐसा

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे अमेजन सहित कई कंपनियों को चुनौती मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे अमेजन सहित कई कंपनियों की टेंशन बढ़ जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉलमार्ट की कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी खुद की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विस शुरू कर दी है. फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी में यूपीआई सर्विस, 'फ्लिपकार्ट UPI' लॉन्च कर दी है. इससे ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट के और भी आसान विकल्प मिलेंगे. बता दें कि फ्लिपकार्ट पिछले साल से यूपीआई सर्विस की टेस्टिंग कर रहा था और इस सर्विस को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. 

इन्हें मिलेगी टक्कर
रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्राहक "@fkaxis" यूपीआई हैंडल के साथ पंजीकरण कर सकते हैं और Flipkart ऐप के जरिए पैसे भेजने और पेमेंट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. फ्लिपकार्ट का सीधा मुकाबला अमेजन से रहता है, जो अपनी पेमेंट सर्विस Amazon pay काफी समय से चला रहा है. अब कंपनी ने अपना UPI लॉन्च करके उसे कड़ी टक्कर देने का इरादा साफ कर दिया है. इसके अलावा, फ्लिपकार्ट के इस कदम से फोनपे और पेटीएम को भी सीधी टक्कर मिलेगी. फ्लिपकार्ट ने 2016 में PhonePe का अधिग्रहण किया था लेकिन 2022 के अंत में कंपनी इससे अलग हो गई थी. 

ये भी पढ़ें - कर्ज में डूबी इस कंपनी के आएंगे 'अच्छे दिन', अंबानी से जुड़ सकता है रिश्ता!

एक ही जगह सबकुछ
फ्लिपकार्ट के फिनटेक और पेमेंट्स ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट धीरज अनेजा ने कहा कि फ्लिपकार्ट में हमने ग्राहकों को सुपरकॉइन्स, ब्रैंड वाउचर और कई अन्य तरह के फायदों के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक पेमेंट विकल्प देने के लिए अपना UPI लॉन्च किया है. इस यूपीआई सर्विस से यूजर्स फ्लिपकार्ट के अंदर और बाहर, ऑनलाइन और ऑफलाइन दुकानों पर आसानी से पेमेंट कर पाएंगे. इसके अलावा, रिचार्ज और बिल पेमेंट के लिए भी उन्हें कहीं और नहीं जाना होगा. फ्लिपकार्ट UPI सर्विस से ग्राहक एकीकृत चेकआउट प्रक्रिया के जरिए आसान डिजिटल पेमेंट का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

20 hours ago

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

20 hours ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

21 hours ago

शिप रीसाइक्लिंग में दुनिया का हब बनेगा भारत, ₹76,000 करोड़ की योजना से 16,000 जहाजों का लक्ष्य

भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय शिप रीसाइक्लिंग रेगुलेशन (EUSRR) के तहत भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड्स को मान्यता दिलाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.

23 hours ago

गोल्ड लोन में तेज उछाल पर नजर रखना जरूरी, फिर भी NBFC सेक्टर मजबूत: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के विश्लेषण में एलारा सिक्योरिटीज ने कहा है कि NBFC क्षेत्र की परिसंपत्ति गुणवत्ता, पूंजी स्थिति और ऋण वसूली मजबूत बनी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

26 minutes ago

प्रो. उमेश वी. वाघमारे बने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नए सचिव

केंद्र सरकार ने प्रो. उमेश वी. वाघमारे की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

4 hours ago

न्यूज24 हिंदी में बड़ा नेतृत्व बदलाव, मानक गुप्ता बने चैनल हेड

मानक गुप्ता करीब 15 वर्षों से न्यूज24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अप्रैल 2010 में चैनल जॉइन किया था और इस दौरान संपादकीय, डिजिटल और न्यूज़रूम प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

1 hour ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

1 hour ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

1 hour ago