होम / बिजनेस / कभी कारोबार में नहीं थी दिलचस्पी, अब इस तरह Bisleri को मजबूत कर रहीं Jayanti Chauhan

कभी कारोबार में नहीं थी दिलचस्पी, अब इस तरह Bisleri को मजबूत कर रहीं Jayanti Chauhan

टाटा के साथ डील रद्द होने के बाद से जयंती चौहान बिसलेरी के बिजनेस को बढ़ाने पर तेजी से काम कर रही हैं। घरेलू के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी उनका फोकस है

नीरज नैयर 3 years ago

बोतल बंद पानी बेचने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी बिसलेरी (Bisleri)आक्रामक रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है. Tata के साथ डील फाइनल नहीं होने के बाद से Bisleri के मालिक रमेश चौहान की बेटी जयंती चौहान (Jayanti Chauhan)का पूरा ध्यान कारोबार के विस्तार पर है. घरेलू मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने के साथ-साथ चौहान अपने पैकेज्ड वॉटर के कारोबार को विदेश में भी फैलाने पर जोर दे रही हैं. हाल में ही बिसलेरी इंटरनेशनल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक कंपनी से करार किया है, जिसके तहत बिसलेरी UAE के मार्केट में भी उपलब्ध होगी. बता दें कि ये लगभग तय हो गया था कि Tata Group बिसलेरी को खरीदने जा रहा है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कंपनी के वैल्यूएशन को लेकर सहमति नहीं बन पाई.  

लगातार बढ़ रही इंडस्ट्री
देश में बोतल बंद पानी का बाजार काफी बढ़ा है. एक रिपोर्ट बताती है कि ये इंडस्ट्री अगले 1 साल में 20,000 करोड रुपए पर पहुंच सकती है. इस बाजार में संगठित क्षेत्र का हिस्सा 8000 करोड़ रुपए के आसपास है. जबकि बाकी हिस्सेदारी असंगठित क्षेत्र और लोकल प्लेयर्स के पास है. संगठित क्षेत्र की हिस्सेदारी में सालाना आधार पर 20% की ग्रोथ देख रही है. यही वजह है की जयंती चौहान कारोबार को तेजी से फैलाने पर जोर दे रही हैं.रिपोर्ट के मुताबिक, Bisleri के पास अपने 15 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है जबकि उसके सहयोगी और ट्रेड पार्टनर के पास 135. कंपनी अपना नेटवर्क फैला रही है. ताकि सहयोगियों और  पार्टनर्स की मदद से डिमांड को पूरा किया जा सके.

इस योजना पर भी काम  
बिसलेरी के देश भर में 6000 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर हैं और कंपनी लगभग 7500 ट्रकों के जरिए पानी की बोतलों की सप्लाई करती है. जयंती चौहान डिस्ट्रीब्यूटर्स की संख्या बढ़ाने की योजन पर भी काम कर रही हैं. पानी के साथ ही बिसलेरी ने कोल्ड ड्रिंक पर भी फोकस बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी के हाल ही में रेव (REV), पॉप (POP) और स्पाई जीरा (SPYCI JEERA) को लॉन्च किया था.कंपनी पहले से ही लिमोनाटा ब्रैंड के नाम से कार्बोनेटेड ड्रिंक बेचती है. बता दें कि देश में कोल्ड ड्रिंक का बाजार काफी बड़ा है. फिलहाल इस पर कोका-कोला और पेप्सिको जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का दबदबा है. मुकेश अंबानी की रिलायंस भी इस मार्किट में एंट्री ले चुकी है.

युवाओं पर है फोकस
बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की वाइस चेयरपर्सन जयंती चौहान (Jayanti Chauhan) आज के यूथ को ध्यान में रखते हुए कंपनी को आगे ले जाने की रणनीति तैयार कर रही हैं. युवाओं के के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बिसलेरी ने एक नया कैंपेन भी लॉन्च किया है. कंपनी फोकस सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया पर अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है. बीते दिनों खबर आई थी की कंपनी ने अपने नए उत्पादों के विज्ञापन के लिए OTT पर लोकप्रिय कुछ हस्तियों को अपने साथ जोड़ा है. POPके लिए कंपनी ने सबा आजाद और अरमान रलहान के साथ करार किया है. इसी तरह REV के लिए आशिम गुलाटी और स्पाइसी जीरा के लिए अंजली शिवरामन को साइन किया है. गौरतलब है कि पिछले साल बिसलेरी के मालिक रमेश चौहान ने कहा था कि वह अपनी कंपनी टाटा समूह को बेचने जा रहे हैं. क्योंकि उनकी बेटी जयंती चौहान की बिजनेस में दिलचस्पी नहीं हैं. लेकिन डील फाइनल नहीं होने के बाद जयंती चौहान ने खुद कारोबार की जिम्मेदारी संभाली और अब वह अपने बिजनेस को विस्तार दे रही हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

12 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

12 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

13 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

14 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

12 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

12 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

15 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

13 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

14 hours ago