✕

होम / बिजनेस / बजट में इस योजना को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं वित्तमंत्री, ऐसी है सरकार की तैयारी!

बजट में इस योजना को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं वित्तमंत्री, ऐसी है सरकार की तैयारी!

नई मोदी सरकार अपना पहला पूर्ण बजट 23 जुलाई को पेश करने वाली है. इस बजट में राहत वाली कई घोषणाएं हो सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

'आम' से लेकर 'खास' तक  सबकी नज़रें अब 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट पर टिकी हुई हैं. यह नई मोदी सरकार का पहला पूर्ण बजट है. इस बार सरकार सहयोगियों के समर्थन पर टिकी है, इसलिए बजट के लोकलुभावन होने की पूरी संभावना है. टैक्सपेयर्स को राहत मिलने की पूरी उम्मीद है, साथ ही  सरकार आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाने पर भी कोई घोषणा कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के लाभार्थियों की संख्या आगामी तीन साल में दोगुना करने पर विचार कर रही है. शुरुआत में 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को इसके दायरे में लाया जा सकता है और बीमा कवरेज को बढ़ाकर 10 लाख रुपए प्रति वर्ष किया जा सकता है.

खजाने पर इतना आएगा बोझ
माना जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में इस बारे में कोई घोषणा कर सकती हैं. बता दें कि अंतरिम बजट 2024 में सरकार ने एबी-पीएमजेएवाई के लिए आवंटन बढ़ाकर 7,200 करोड़ रुपए कर दिया ,जो 12 करोड़ परिवारों को अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष पांच लाख प्रति परिवार का स्वास्थ्य कवर प्रदान करता है. यदि सरकार इस बार योजना के दायरे को बढ़ाने का निर्णय लेती है, तो इससे सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12,076 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा. साथ ही इससे देश की दो-तिहाई से अधिक आबादी को स्वास्थ्य कवर मिल सकेगा.  

टैक्स में मिल सकती है राहत
वहीं, यह भी उम्मीद है कि वित्त मंत्री नौकरीपेशा लोगों को राहत देते हुए इनकम टैक्स को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती हैं. माना जा रहा है कि बजट में इनकम टैक्स की छूट सीमा को बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, यह बदलाव केवल नई कर व्यवस्था के तहत ही होगा. क्योंकि सरकार न्यू टैक्स रिजीम को बढ़ावा देना चाहती है. वर्तमान में नई कर व्यवस्था के तहत तीन लाख रुपए से ज्यादा की आय पर 5 प्रतिशत टैक्स लगता है. संभावना है कि इस स्लैब में कर छूट की सीमा को 3 से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जा सकता है. न्यू टैक्स रिजीम में सालाना 15 लाख रुपए से अधिक की कमाई पर 30% टैक्स का प्रावधान है, जिसे बढ़ाकर 20 लाख रुपए किया जा सकता है. 

इन पर भी हो सकती है घोषणा  
इसके साथ ही बजट में पूंजीगत लाभ कर (कैपिटल गेन टैक्स) में कुछ राहत मिल सकती है. संभावना इस बात की भी है कि होम लोन के ब्याज पर डिडक्शन बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि सरकार ऐसा कोई निर्णय ले सकती है, क्योंकि लंबे समय बाद रियल एस्टेट सेक्टर में रौनक लौटी है. ऐसे में सरकार इसे बनाए रखने के लिए इंटरेस्ट पर डिडक्शन बढ़ाने की घोषणा बजट में कर सकती है. वर्तमान व्यवस्था के तहत इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 24(B) के तहत होम लोन के इंटरेस्ट पर एक वित्त वर्ष में 2 लाख रुपए तक के डिडक्शन की अनुमति है. होम लोन ग्राहकों की चाहत है कि इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जाए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.