✕

होम / बिजनेस / विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में अब तक बेच डाले 10 अरब डॉलर के शेयर, लेकिन IPO में बढ़ी रुचि

विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में अब तक बेच डाले 10 अरब डॉलर के शेयर, लेकिन IPO में बढ़ी रुचि

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से भारतीय बाजार में अक्टूबर महीने के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. हालांकि, इस बीच प्राइमरी मार्केट में उनका रुझान बढ़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में बिकवाली का सारा रेकॉर्ड तोड़ दिया है. अक्टूबर के त्यौहारी महीने में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) अब तक लगभग 10 अरब डॉलर का निवेश निकाल चुके हैं. यह मार्च 2020 में कोरोना महामारी के कारण बाजार में आई गिरावट के दौरान देखी गई 7.9 अरब डॉलर (58,632 करोड़ रुपये) की बिकवाली से भी अधिक है. तब घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 55,595 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी लेकिन इसके बावजूद निफ्टी में 23% की गिरावट आई थी.

बेच डाले 10 अरब डॉलर के शेयर

नेशनल सिक्‍योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) की ओर से जारी आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि विदेशी संस्‍थागत निवेशकों ने अक्‍टूबर में करीब 10 अरब डॉलर की निकासी कर ली है. इतनी बड़ी संख्‍या में पैसे निकालने का आंकड़ा कोरोनाकाल में मार्च, 2020 के बाद आया है, जब 8.3 अरब डॉलर (करीब 70 हजार करोड़ रुपये) निकाले थे. यह निकासी सेकंडरी बाजार से की गई है, जबकि प्राइमरी बाजार में निवेश बढ़ा है.

फिर कहां लगा रहे पैसा?

रिपोर्ट बताती है कि विदेशी निवेशक सेकंडरी बाजार से पैसे निकालकर उसे प्राइमरी बाजार में लगा रहे हैं. ऐसा इसलिए क्‍योंकि यहां आईपीओ के जरिये ज्‍यादा मुनाफा कमाने का मौका मिल रहा है. अक्‍टूबर के आंकड़े देखें तो प्राइमरी बाजार में FII ने अब तक 64.5 करोड़ डॉलर (करीब 6 हजार करोड़ रुपये) का निवेश कर डाला है. वहीं, सेकंडरी मार्केट में देखें तो FII ने लगातार 12 सेशन में निकासी की है और 17 अक्‍टूबर तक कुल 9.9 अरब डॉलर (करीब 84 हजार करोड़ रुपये) बाजार से निकाल लिए थे. इसके बाद 18 अक्‍टूबर को भी FII ने 5,485 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले थे.

IPO ने खींचा मन

विदेशी निवेशक अभी प्राइमरी बाजार की तरफ इसलिए ज्‍यादा रुख कर रहे हैं, क्‍योंकि यहां आने वाले आईपीओ में उन्‍हें कमाई का मौका दिख रहा है. हाल में शेयर बाजार में कई बड़े आईपीओ उतारे गए हैं, जिसमें गरुड़ा कंस्‍ट्रक्‍शन एंड इंजीनियरिंग और ह्यूंडई मोटर्स इंडिया प्रमुख हैं. ह्यूंडई का आईपीओ तो अब तक का सबसे बड़ा 38 हजार करोड़ का था.

क्‍यों बदला है ये ट्रेड?

एनालिस्‍ट अजय बग्‍गा का कहना है कि फेड रिजर्व के 50 आधार अंक ब्‍याज दरें घटाने के बाद से शेयर बाजार में तेजी का माहौल है. इसके अलावा यूएस इकनॉमिक डाटा से भी ग्‍लोबल मार्केट में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना हुआ है. इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा और पिछले 3 सप्‍ताह से अमेरिकी बाजार में तेजी बनी हुई है. बाजार की इस तेजी का फायदा उठाने के लिए तमाम कंपनियां आईपीओ उतार रही हैं, जिसका फायदा उठाने का अवसर खुदरा निवेशकों के साथ थोक विक्रेताओं को भी मिल रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

9 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

12 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

7 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

9 hours ago