होम / बिजनेस / डिजिटल फैन कम्युनिटी प्लेटफॉर्म Fandrum को मिला डॉ. अनुराग बत्रा का साथ

डिजिटल फैन कम्युनिटी प्लेटफॉर्म Fandrum को मिला डॉ. अनुराग बत्रा का साथ

मीडिया आंत्रप्रेन्योर और एंजल इन्वेस्टर डॉ. अनुराग बत्रा ने Fandrum में प्री-सीड इन्वेस्टमेंट किया है. उन्हें Fandrum का कांसेप्ट काफी पसंद आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लीडिंग डिजिटल फैन कम्युनिटी प्लेटफॉर्म Fandrum ने मीडिया आंत्रप्रेन्योर और एंजल इन्वेस्टर डॉ. अनुराग बत्रा से प्री सीड इन्वेस्टमेंट प्राप्त किया है. Fandrum को समृद्धि कत्याल और विपुल चौबे ने शुरू किया है. डॉ. बत्रा मीडिया टेक प्लेटफॉर्म में निवेश कर रहे हैं. जब उनके सामने Fandrum का कांसेप्ट रखा गया, तो उन्हें काफी पसंद आया. इसके बाद उन्होंने इस प्लेटफॉर्म में इन्वेस्ट करने में दिलचस्पी दिखाई. 

मीडिया का लंबा अनुभव
समृद्धि कात्याल और विपुल चौबे अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल और कंटेंट एवं बिजनेस एक्सपर्ट हैं. उन्होंने स्टार इंडिया (अब डिज्नी इंडिया) और वायाकॉम 18 जैसे बड़े संस्थानों में 18 साल से ज्यादा काम किया है. दोनों मीडिया बिजनेस, ब्रॉडकास्ट बिजनेस, ऑडियंस और कंटेंट क्रिएशन में गहरी समझ रखते हैं. इसके अलावा उन्हें डिजिटल, ब्रॉडकास्ट और फिल्मों के सभी प्लेटफॉर्म के कंटेंट की भी समझ है.

डॉ बत्रा ने कही ये बात
BW बिजनेस वर्ल्ड के चेयरमैन एवं प्रधान संपादक और एक्सचेंज4मीडिया समूह के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने Fandrum में अपने निवेश के बारे में बताते हुए कहा कि वह फैंड्रम और उसकी प्रतिभाशाली टीम के साथ साझेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं. डॉ बत्रा ने कहा कि मीडिया और कंटेंट में समृद्धि कात्याल और विपुल चौबे की विशेषज्ञता उन्हें किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म या फिल्म के लिए एक मूल्यवान संपत्ति बनाती है, जो मार्केटिंग और विश्लेषणात्मक प्रयासों के माध्यम से फैंस के साथ अपने रिश्ते और जुड़ाव को मजबूत करना चाहते हैं'. डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि फैंस मूल्यवान फीडबैक और इनसाइट प्रदान करते हैं, जो इंडस्ट्री को बेहतर बनाने और विकसित करने में मदद कर सकते हैं. उनकी राय और प्राथमिकताएं मीडिया और एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट्स की दिशा और कंटेंट को आकार देती हैं.

इंडस्ट्री के लिए फैंस जरूरी
वहीं, Fandrum की सीईओ समृद्धि कत्याल ने कहा कि एक निवेशक और सलाहकार के रूप में डॉ बत्रा को अपने साथ पाकर हम रोमांचित हैं. उनके अनुभव से हमें काफी कुछ सीखने को मिलेगा और हम सेवाओं का विस्तार करना जारी रख सकेंगे. समृद्धि ने आगे कहा कि मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सफलता और विकास के लिए फैंस ज़रूरी हैं. उनके अभाव में कंटेंट बनाने और उसे डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए इंडस्ट्री के पास समर्थन या संसाधन नहीं होंगे. फैंस अपनी व्यूअरशिप, परचेज और इंगेजमेंट के माध्यम से इंडस्ट्री के लिए सपोर्ट और रिवेन्यु प्रदान करते हैं. फैंस रेटिंग और बॉक्स ऑफिस नंबर को आगे बढ़ाते हैं, जिससे मीडिया और एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट्स की सफलता निर्धारित होती है. 

लव रंजन भी हैं संस्थापक
फैंड्रम के सह-संस्थापक Vipul Cahube ने कहा कि फैंड्रम एक सलूशन है, जो डेटा के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की आवश्यकता को पूरा करता है. फैंड्रम इंप्रिंट्स को क्यूरेट करता है और इस प्रकार इंडस्ट्री को फीडबैक लूप बनाने के लिए एक चैनल प्रदान करता है. फेमस बॉलीवुड निर्देशक-निर्माता लव रंजन फैंड्रम के तीसरे संस्थापक हैं. उनकी अगली फिल्म अगले साल होली पर रिलीज़ हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर हैं. इस डील की एडवाइजर Evolution Partners थी, जो मुंबई और सिंगापुर में मुख्यालय वाली एक बुटीक निवेश सलाहकार फर्म है. फैंड्रम अपनी योजनाओं को विस्तार देने के लिए अगले साल की शुरुआत में एक बड़ा फंडिंग राउंड शुरू कर सकता है .


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

15 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

13 hours ago