✕

होम / बिजनेस / फेक फाइनेंशियल इनफ्लूएंसर्स की अब खैर नहीं, SEBI तय किए नए नियम

फेक फाइनेंशियल इनफ्लूएंसर्स की अब खैर नहीं, SEBI तय किए नए नियम

फिन इंफ्लुएंसर्स का मतलब साफ है कि वो लोग जो फाइनेंस से जुड़ी जानकारी आसान शब्दों में देते है. अब उनके लिए नए नियम आ गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोशल मीडिया यानि यूट्यूब और फेबसबुक पर ऐसे इंफ्लुएंसर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिनका स्टॉक मार्केट से कोई मतलब नहीं है, लेकिन ये स्टॉक पर सलाह देते हैं. इनकी सलाह मानकर और गलत डेटा शेयर करके ये लोगों को नुकसान करा रहे हैं. ये फिनफ्लुएंसर्स जवाबदेही से बचने का एक खास तरीका निकालते हैं. हर ट्वीट में, वीडियो में पोस्ट में ये डिस्क्लेमर डाल देत हैं कि वो सेबी से रजिस्टर्ड नहीं हैं और सोचते हैं कि अब वो जवाबदेही से बच जाएंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. सेबी ने साफ किया है कि ऐसा करने मात्र से आपकी जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाएगी.

फाइनेंशियल इनफ्लूएंसर्स पर कसेगा शिकंजा

शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी (SEBI) ने फाइनेंशियल इनफ्लूएंसर्स पर शिंकजा कसने के लिए बड़ा फैसला किया है. सेबी बोर्ड ने गैर-रजिस्टर्ड फाइनेंशियल फ्लूएंसर (Financial Fluencers) को रेग्यूलेट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अनरजिस्टर्ड फिनफ्लुएंसर्स का सलाह देना गैरकानूनी है. इसकम मतलब साफ कि बिना रिजस्ट्रेशन अगर कोई शेयर और म्युचूअल फंड पर सलाह देता है तो उस पर कानून कार्रवाई होगी. इन फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर को सेबी के पास अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा, और तय नियमों का पालन भी करना होगा. इसके अलावा इनके म्यूचुअल फंड और शेयर ब्रोकरों के साथ साझेदारी करने पर भी प्रतिबंध लगाने दिया है.

माधबी पुरी बुच ने दी जानकारी

सेबी के चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने प्रेस कॉफ्रेंस में इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, जिन लोगों को हम रेग्यूलेट नहीं करते उनपर हमारा नियंत्रण नहीं है. उन्होंने कहा कि रेग्यूलेटेड एनटिटी का अन-रजिस्टर्ड एनटिटी के साथ कोई एसोसिएशन नहीं हो सकता है और अगर ऐसा करते हैं तो वे कानून को तोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि रेग्यूलेटेड एडवाइजर और अनरजिस्टर्ड एनटिटी में अंतर समझने के लिए हमने सुरक्षित स्पेस तैयार किया है. और निवेशकों को पता है कि वो रजिस्टर्ड इकाईयों के साथ डील कर रहे हैं. इसके अलावा सेबी ने वॉलंटरी डीलिस्टिंग नियमों में भी कुछ छूट का ऐलान किया गया है. डीलिस्टिंग के लिए फिक्स्ड प्राइस प्रोसेस को मंजूरी मिल गई है.

अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स को लेकर भी बड़ी राहत दी

इतना ही नहीं सेबी ने इस बोर्ड मीटिंग में अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIFs) को लेकर भी बड़ी राहत दी है. अब कैटेगरी-1 और कैटेगरी-2 के AIFs को 30 दिन के लिए उधार लेने की अनुमति होगी. मतलब इन्वेस्टर्स के पैसे निकालने पर फंड की कमी की स्थिति में AIFs उधार ले सकेंगे.

डेरिवेटिव सेगमेंट में एंट्री और एग्जिट के लिए नियमों में भी बदलाव

सेबी ने मीटिंग में शेयरों के डेरिवेटिव सेगमेंट में एंट्री और एग्जिट के लिए नियमों में भी बदलाव का ऐलान किया है. डेरिवेटिव सेगमेंट में एंट्री के नियमों में पिछला बदलाव 2018 में हुआ था. सेबी रजिस्टर्ड एडवाइजर्स और एनालिस्ट्स को पेमेंट के लिए एक ऑप्शनल मैकेनिज्म को बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

50 seconds ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

50 seconds ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

4 hours ago