होम / बिजनेस / आयात में बढ़ोतरी के साथ निर्यात और व्यापार घाटे में हुआ इजाफा, घाटा 26 बिलियन डालर के पार
आयात में बढ़ोतरी के साथ निर्यात और व्यापार घाटे में हुआ इजाफा, घाटा 26 बिलियन डालर के पार
भारत में 10.24% की एक्सपोर्ट में वृद्धि दर्ज की है,व्यापारिक आंकड़ों के अनुसार भारत ने 2021 में 55.42 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया था जो कि अब 61.10% तक पहुंच गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
कॉमर्स मंत्रालय ने एक बार फिर देश के आयात-निर्यात से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं. सरकार के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछली तिमाही में देश के निर्यात में 10.73 फ़ीसदी का उछाल दर्ज किया गया है और ये आंकड़ा 68.87 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया है. जबकि ट्रेड डेफिसिट जिसे व्यापार घाटा भी कहा जाता है वह बढ़कर 15.16 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.
सितंबर तक कितना हुआ कारोबार
कॉमर्स मंत्रालय की ओर से आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार भारत में 10.24% की एक्सपोर्ट में वृद्धि दर्ज की है,व्यापारिक आंकड़ों के अनुसार भारत ने 2021 में 55.42 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया था जो कि अब 61.10% तक पहुंच गया है इसी तरह निर्यात के आंकड़ों में भी 10.17% इजाफा हुआ है 2021 में 68.87% बिलियन डॉलर का निर्यात किया था जबकि इस साल हमने 76.26 बिलियन डॉलर का निर्यात अब तक कर लिया है।
पहले 6 माह में व्यापारिक घाटा पहुंचा 140 बिलियन डॉलर पार
मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में अप्रैल से लेकर सितंबर तक निर्यात में 16.96 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है इसी के साथ निर्यात का कुल आंकड़ा 231.88 बिलियन डॉलर रहा जबकि आयात 38.55% की बढ़ोतरी के साथ 380 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इस दौरान व्यापारिक घाटा भी 76 बिलियन डॉलर के मुकाबले बढ़कर 148.46 बिलियन डॉलर हो गया है. सितंबर में जिन क्षेत्रों में निर्यात में कमी आई है. उनमें इंजीनियरिंग, रेडीमेड, टैक्सटाइल, प्लास्टिक, कॉरपेट मेटीरियल जैसे सेक्टर शामिल है. इंजीनियरिंग गुड्स के निर्यात में 10.85 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 8.4 बिलियन डॉलर रहा है.
पेट्रोलियम निर्यात में भी हुआ कम
भारत में होने वाले तेल के इंपोर्ट में भी गिरावट दर्ज की गई है, यह गिरावट 5.38 फ़ीसदी तक दर्ज किया गया है. यह 15.9 बिलियन डॉलर रहा जबकि गोल्ड इंपोर्ट में 24.62 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह आंकड़ा 3.9 बिलियन डॉलर तक रहा है. कॉल इंपोर्ट में तेजी देखी गई है जो कि 7.82 फीसदी के उछाल के साथ 3.5 बिलियन रहा है.
सर्विस सेक्टर में इजाफे का अनुमान वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सर्विस सेक्टर का अनुमान 25.65 बिलियन डॉलर का है सालाना इसमें 18.72 फीसद की तेजी का अनुमान है जबकि सर्विस रिपोर्ट में 20 फीसद की तेजी का अनुमान है और यह आंकड़ा 15.10 बिलियन डॉलर रह सकता है. अप्रैल सितंबर के बीच सर्विस एक्सपोर्ट 150.48 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है और इसमें 27.88 फीसदी की तेजी दर्ज की जा सकती है.
टैग्स