होम / बिजनेस / Reliance के Ex-CFO ने इस कंपनी में खरीदी हिस्‍सेदारी, जानिए क्‍या है आगे की योजना 

Reliance के Ex-CFO ने इस कंपनी में खरीदी हिस्‍सेदारी, जानिए क्‍या है आगे की योजना 

मौजूदा समय में आलोक अग्रवाल ने जितनी हिस्‍सेदारी खरीदकर कंपनी में प्रवेश किया है उससे आगे कंपनी ये उम्‍मीद कर रही है कि ये लगभग दोगुने तक पहुंचेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के Ex-CFO रहे आलोक अग्रवाल ने माड्यूलस अल्‍टरनेटिव में हिस्‍सेदारी खरीदी है. शुरुआती दौर में उन्‍होंने कंपनी की 17.3 फीसदी से ज्‍यादा हिस्‍सेदारी खरीदी है, जो आने वाले समय में बढ़ती जाएगी. लेंडिंग इंडस्‍ट्री में काम करने वाली मॉड्यूलस (Modulus) आने वाले दिनों में और फंड जुटाने को लेकर काम करने की तैयारी कर रही है. अनुमानित तौर पर इस बाजार की वैल्‍यू आने वाले समय में100 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने जा रही है. मॉड्यूलस भी आने वाले दिनों में अपने कारोबार को और तेजी से आगे बढ़ाने को लेकर काम करने जा रही है. 

इस क्षेत्र को कंपनी दे रही है बढ़ावा 
सेंट्रम कैपिटल, मॉड्यूलस अल्टरनेटिव्स को बढ़ावा दे रही है.  जसपाल बिंद्रा और चंदिर गिडवानी सेंट्रम कैपिटल के प्रमोटर हैं. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के माध्यम से इनवेस्‍टमेंट बैंकिंग, ब्रोकिंग, मनी मैनेजमेंट, अफोर्डेबल रेजीडेंसियल फाइनेंस, रिटेल ब्रोकिंग, इंडस्‍ट्री कैपिटल और पर्सनल लोन में एआईएफ, एमएसएमई कर्ज और माइक्रो फाइनेंस में उपस्थिति के साथ, सेंट्रम वित्तीय सेवा उद्योग में  लंबे समय से काम कर रहा है. 

क्‍या बोले कंपनी प्रमोटर?  
हिस्‍सेदारी खरीदने के बाद कंपनी के प्रमोटर जसपाल बिंद्रा ने कहा कि आलोक अग्रवाल एआईएफ में एक शेयरधारक के रूप में आ रहे हैं, और उन्होंने जितने फीसदी की हिस्‍सेदारी के साथ इसमें प्रवेश किया है, वो आने वाले दिनों में उससे कहीं अधिक प्रतिशत होने जा रहा है. यह अब हम दोनों के लिए एक संयुक्त फैमिली चाइल्‍ड की तरह है. बिंद्रा ने कहा, आलोक अग्रवाल के मॉड्यूलस में प्रवेश के साथ, 17.3 प्रतिशत इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है, इस उम्मीद के साथ कि यह अंततः लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा.

ये भी पढ़ें: Apple से इस कंपनी ने छीन लिया टॉप लीडर का खिताब, जानिए कौन हैं टॉप 3 मोबाइल कंपनियां?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago