✕

होम / बिजनेस / Eli Lilly का भारत में 1 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश: 'मेक इन इंडिया' अभियान को मिलेगा नया बल

Eli Lilly का भारत में 1 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश: 'मेक इन इंडिया' अभियान को मिलेगा नया बल

एलि लिली का यह निवेश भारत को वैश्विक हेल्थकेयर विनिर्माण में एक प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

वैश्विक फार्मा कंपनी एलि लिली एंड कंपनी (Eli Lilly and Company) ने आज भारत में 1 बिलियन डॉलर (लगभग ₹8,300 करोड़ रुपये) से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग निवेश की घोषणा की है. इस रणनीतिक निवेश का उद्देश्य विश्वभर में मरीजों को अत्याधुनिक दवाओं की बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना और 'मेक इन इंडिया' अभियान को मजबूती देना है.

हैदराबाद में नया 'मैन्युफैक्चरिंग एंड क्वालिटी' हब

लिली की योजना के तहत हैदराबाद में एक नया 'मैन्युफैक्चरिंग एंड क्वालिटी' केंद्र स्थापित किया जाएगा. यह हब भारत में कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क के लिए तकनीकी क्षमताएं और गुणवत्ता नियंत्रण प्रदान करेगा. इसके तहत विभिन्न पदों पर इंजीनियर, केमिस्ट, विश्लेषक वैज्ञानिक, क्वालिटी कंट्रोल और मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की भर्ती जल्द शुरू होगी.

यह कदम भारत की प्रतिभाशाली जनशक्ति और मजबूत बुनियादी ढांचे को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. कंपनी का कहना है कि यह निवेश वैश्विक विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

तेलंगाना सरकार ने किया स्वागत

तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा, “लिली का हैदराबाद में निरंतर विस्तार यह दर्शाता है कि शहर वैश्विक हेल्थकेयर नवाचार का केंद्र बन रहा है. इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी साइट के बाद अब मैन्युफैक्चरिंग सहयोग और क्वालिटी हब की स्थापना से यह स्पष्ट है कि तेलंगाना वैश्विक निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन चुका है.”

तेलंगाना सरकार के उद्योग मंत्री श्री श्रीधर बाबू ने कहा, “लिली का विस्तार तेलंगाना की मजबूत औद्योगिक क्षमता और हेल्थकेयर विनिर्माण में तेजी से बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है. राज्य की टेक्नोलॉजी-आधारित बुनियादी ढांचे और व्यापार को आसान बनाने की नीतियों ने वैश्विक कंपनियों को आकर्षित किया है.”

भारत में निवेश को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया

इनवेस्ट इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, निवृति राय ने कहा, “लिली का यह निवेश भारत को एक वैश्विक विनिर्माण और नवाचार केंद्र के रूप में उभारने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह साझेदारी भारत की कुशल प्रतिभा, मजबूत अवसंरचना और व्यापार अनुकूल नीतियों में विश्वास को दर्शाती है.”

एलि लिली का वैश्विक दृष्टिकोण

एलि लिली इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट पैट्रिक जॉनसन ने कहा, “हम वैश्विक स्तर पर दवा आपूर्ति की क्षमता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं, ताकि मरीजों को समय पर जरूरी दवाएं मिल सकें. भारत में कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग में यह निवेश हमारे वैश्विक नेटवर्क में भारत की भूमिका को और मजबूत करता है.”

भारत में पहले से है मजबूत उपस्थिति

लिली की भारत में पहले से ही मजबूत उपस्थिति है, जिसमें गुरुग्राम में वाणिज्यिक कार्यालय, बेंगलुरु और हैदराबाद में वैश्विक नवाचार केंद्र शामिल हैं. यह नया निवेश भारत में कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और गहराई देगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

13 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

17 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

17 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

19 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

22 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

2 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

19 minutes ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

26 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

2 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

2 hours ago