होम / बिजनेस / महंगाई के दौर में लगेगा बिजली का जोरदार झटका! इतने % तक बढ़ सकती हैं दरें

महंगाई के दौर में लगेगा बिजली का जोरदार झटका! इतने % तक बढ़ सकती हैं दरें

महंगाई आंकड़ों में भले ही कम हुई हो, लेकिन हकीकत में हालात वैसे ही हैं. इस बीच, यूपी के लोगों का बिजली का बिल भी बढ़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश में रहने वालों को बिजली का करंट लग सकता है. क्योंकि बिजली कंपनियां तीन साल बाद दरों में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही हैं. इस हफ्ते बिजली कंपनियां दरों में 13 से 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग को सौंप सकती हैं. यदि प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो महंगाई के दौर में यूपी वालों के लिए बिजली भी महंगी हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजली कंपनियों ने घरेलू, ग्रामीण, कर्मशल सहित कई श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी करने की तैयारी की है.

परिषद ने कही ये बात
वहीं, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद का कहना है कि कंपनियों को दरें बढ़ाने के बजाय कम करने पर विचार करना चाहिए. उपभोक्ता परिषद ने यह मांग भी उठाई है कि बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से जो 25133 करोड़ रुपए अधिक वसूले हैं, उसके आधार पर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए. परिषद के अनुसार, यदि इस आधार पर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए, तो पांच साल तक बिजली दरों में सात प्रतिशत की कमी आसानी से की जा सकती है. परिषद ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की है. 

बढ़ोत्तरी का आधार  
मीडिया रिपोर्ट्स में राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के हवाले से बताया गया है कि बिजली कंपनियां की लाइन हानियां ज्यादा हैं. इस आधार पर वह बिजली दरों को बढ़वाना चाहती हैं. आयोग ने 2020-21 में 11.08 प्रतिशत और 2022-23 में 10.67 प्रतिशत वितरण हानियों पर बिजली दर का निर्धारण किया था. इस बार पावर कॉरपोरेशन का प्रयास है कि आयोग से 2023-24 और 2024-25 के लिए आरडीएसएस में प्रस्तावित 13 से 15 फीसदी वितरण हानियों को स्वीकृत करवाकर उसी के आधार पर बिजली दर में बढ़ोतरी प्रस्ताव दिया जाए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

11 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

11 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

12 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

13 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

14 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

13 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

8 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

11 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

11 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

17 hours ago