होम / बिजनेस / भारत में बढ़ रही Xiaomi की टेंशन, अब ED ने भी थमा दिया नोटिस

भारत में बढ़ रही Xiaomi की टेंशन, अब ED ने भी थमा दिया नोटिस

गलवान घाटी हिंसा के बाद से चीनी कंपनियां भारतीय एजेंसियों के रडार पर हैं. मोबाइल कंपनी शाओमी पर ED का शिकंजा कसता जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सस्ते स्मार्टफोन के लिए फेमस चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) की भारत में मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ जहां घटता मार्केट शेयर उसकी परेशानी बना हुआ है. वहीं, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने एक नोटिस भेजकर उसकी चिंता और बढ़ा दी है. ED ने शाओमी, उसके चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) समीर राव, पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन और तीन विदेशी बैंकों को भी कारण बताओ नोटिस भेजा है.

इसलिए भेजा नोटिस
ED ने यह नोटिस 5,551 करोड़ रुपए के कथित फॉरेन एक्सचेंज उल्लंघन को लेकर जारी किया है. प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से बताया गया है कि फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, उसके दो अधिकारियों, सिटी बैंक, HSBC बैंक और ड्यूश बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. शाओमी ने साल 2014 में भारत में एंट्री ली थी. Xiaomi India चीन की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है.

पहले जब्त किए थे करोड़ों
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने इससे पहले भारत में कमाया पैसा विदेशी कंपनियों को भेजने के मामले में शाओमी (Xiaomi) पर शिकंजा कसा था.  ED ने अपनी जांच में पाया था कि शाओमी इंडिया ने साल 2015 से अपनी पैरेंट कंपनी को पैसे भेजना शुरू किया. कंपनी ने विदेशी कंपनियों को कुल 5,551.27 करोड़ रुपए भेजे. इसके बाद ED ने पिछले साल FEMA के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए शाओमी इंडिया के खातों में जमा 5,551.27 करोड़ रुपए जब्त कर लिए थे. चीनी कंपनी ने ED की इस कार्रवाई को कर्नाटक हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिका को रद्द कर दिया था.

क्या कहता है नियम?
ED ने शाओमी इंडिया पर FEMA के उल्लंघनों को लेकर अपनी जांच पूरी कर ली है. फेमा मामले की जांच पूरी होने के बाद संबंधित पक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है. इसके बाद जब मामले का निपटान होता है तो आरोपी को उल्लंघन राशि का 3 गुना तक जुर्माना चुकाना पड़ सकता है. कारण बताओ नोटिस के जवाब में संबंधित पक्षों को स्पष्टीकरण देना होता है, उन्हें बताना होता है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए. संतोषजनक न मिलने की स्थिति में उन्हें नियमों के अनुसार जुर्माने का भुगतान करना होता है.

बाजार पर ढीली हो रही पकड़
गलवान संघर्ष के बाद से भारत सरकार चीनी कंपनियों पर सख्त हो गई है. भारतीय एजेंसियां देश में मौजूद चीनी कंपनियों पर बारीकी से नजर रख रही हैं. इसमें कोई दोराय नहीं है कि सस्ते फोन बनाकर शाओमी ने भारतीय बाजार पर कब्जा कर लिया है, लेकिन अब उसकी पकड़ ढीली पड़ रही है. मार्केट एनालिस्ट फर्म काउंटरपॉइंट और कैनालिस की रिपोर्ट बताती है कि Xiaomi जनवरी 2023 तक भारत के स्मार्टफोन बाजार में तीसरे स्थान पर आ गई है. पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कंपनी के शिपमेंट में गिरावट आई है. इसी तरह, Q4 2022 में भी इसका शिपमेंट घटकर 17% आ गया था, जो Q1 2022 में करीब 21% था.

शाओमी ने अब चला ये दांव
शाओमी लंबे वक्त से भारत में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग करती आ रही है. लेकिन चूंकि उसकी जड़ें चीन में हैं, इसलिए उस पर से चीनी कंपनी का ठप्पा कभी हटा ही नहीं. शाओमी को उसका अहसास है और वो यह भी जानती है कि मौजूदा हालातों में उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. इसलिए अब उसने खुद को 'मेक इन इंडिया' के दायरे में लाने के लिए एक दांव चला है. मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि Xiaomi अब एक भारतीय कंपनी Dixon के मिलकर भारत में स्मार्टफोन बनाएगी. साथ ही कंपनी इन स्मार्टफोन को एक्सपोर्ट भी करेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

7 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

13 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

13 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

14 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

15 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

13 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

7 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

16 hours ago