होम / बिजनेस / मालदीव के खिलाफ बढ़ रहा गुस्सा, EaseMyTrip ने सभी फ्लाइट्स बुकिंग की सस्पेंड 

मालदीव के खिलाफ बढ़ रहा गुस्सा, EaseMyTrip ने सभी फ्लाइट्स बुकिंग की सस्पेंड 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर मालदीव बुरी तरह घिर गया है. भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनी ईजमाइट्रिप ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड कर दी हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव बुरी तरह घिर गया है. सोशल मीडिया पर तो मालदीव और उसके मंत्रियों को भारतीयों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है, अब दिग्गज ट्रैवल कंपनी ईजमाइट्रिप (EaseMyTrip) ने भी मालदीव के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है. EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड कर दी हैं. रविवार देर रात EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि कंपनी ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड कर दी हैं.

मंत्रियों को किया सस्पेंड
उधर, भारत के बढ़ते गुस्से को देखते हुए मालदीव सरकार ने अपने 3 मंत्रियों माल्शा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्लाह महजूम माजिद को निलंबित कर दिया है. इन मंत्रियों ने ही PM मोदी और भारत के खिलाफ टिप्पणी की थी. उन्होंने भारत में पर्यटन को लेकर भी कमेंट किए थे. इसके बाद मालदीव को लेकर भारतीयों का गुस्सा उमड़ पड़ा और सोशल मीडिया पर रविवार को दिनभर हैशटैग BoycottMaldives ट्रेंड करता था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मालदीव सरकार के प्रवक्ता इब्राहिम खलील ने कहा है कि भारत के बारे में सोशल मीडिया पर जो कुछ चल रहा है, उसके बारे में हमारी सरकार रुख साफ कर चुकी है. विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया है. भारत के बारे में कमेंट्स करने वाले मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया है.  

क्या है पूरा विवाद?
इस पूरे मामले की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद हुई थी. पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा करने के बाद एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने भारतीयों से अपील की थी कि वह यहां घूमने के लिए आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि लाखों रुपए खर्च कर मालदीव जाने से बेहतर होगा कि लक्षद्वीप जाएं. बस इसी बात से मालदीव के मंत्री एवं नेता नाराज हो गए और आपत्तिजनक पोस्ट कर बैठे. इसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीयों और मालदीव के नागरिकों के बीच जंग छिड़ गई. भारतीयों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि देश में हैशटैग BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

17 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

18 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago